ladli behna yojana 250 रुपए पहुंचे लाडली बहनों के खाते में अक्टूबर से हर माह मिलेंगे 1250

ladli behna yojana मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में कहा कि अक्टूबर महीने से प्रदेश की बहनों को 1250 रुपए हर महीने मिलेंगे। 250 रुपए बढ़ने से सरकारी खजाने पर 400 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।
बहनों को सावन के महीने में 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। साथ ही 250 रुपए राखी मनाने के लिए भी उनके खाते में ट्रांसफर किए हैं। वहीं, सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है। साथ ही 100 रुपए से अधिक बिजली बिल नहीं आने का वादा किया है।
प्रदेश की सवा करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में 3 किस्तों में कुल 3 हजार 628 करोड़ 85 लाख से अधिक की राशि अंतरित हुई है। पहली किस्त जबलपुर से 1209 करोड़, इंदौर से दूसरी किस्त में 1209 करोड़ और रीवा से तीसरी किस्त में 1209 करोड़ रुपए जारी हुई थी। 250 रुपए बढ़ने के बाद 400 करोड़ रुपए की राशि और बढ़ जाएगी।
1250 रुपए की घोषणा से पहले सीएम शिवराज सिंह ने राखी के लिए बहनों को 250-250 रुपए अलग से उनके खाते में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा 10 सितंबर को ₹1000 और आएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसके बाद जैसे-जैसे पैसे की व्यवस्था होते जाएगी, इसे बढ़ाकर 1250 किया जाएगा। फिर ₹1,500, फिर ₹1,750, फिर ₹2,000, फिर ₹2,250, उसके बाद ₹2,500 फिर ₹2,750और फिर ₹3,000 की जाएगी।
गौरतलब है कि एमपी में 10 जून को लाडली बहना योजना की शुरुआत हुई है। इसके तहत 21 से 60 वर्ष के उम्र की पात्र बहनों को हर महीने 1 हजार रुपए की सहायता दी जाती है।