Latestमध्यप्रदेश

ladli behna yojana 2.0 लाडली बहनों के खाते में आते ही कट गई राशि, दूसरी किश्त के पहले कर लें ये जरूरी काम

ladli behna yojana 2.0 लाडली बहनों के खाते में आते ही कट गई राशि, अगर ऐसा आपके साथ भी हुआ तो संभल जाएं दूसरी किश्त आने से पहले। दरअसल बैंक मिनिमम बैलेंस होने पर ग्राहकों को चार्ज करता है और यह चार्ज एक वक्त पर हर माह कटने लगता है लिहाजा जैसे ही कोई राशि इसमें आती है यह पैसा कट जाता है। ऐसा ही हुआ कई लाडली बहनों के साथ। तो अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो संभल जाएं आगे आने वाली राशि को लेकर।

न्यूतनतम बैलेंस मेंटेंन नहीं रखना वजह

10 जून को सीएम की ओर से इसकी औपचारिक शुरुआत की जा चुकी है। जो बहनें अब तक बैंक नहीं पहुंचीं उनका तो नहीं पता, लेकिन जो पहुंचीं उनमें से अनेक के खातों से न्यूतनतम बैलेंस मेंटेंन नहीं रख पाने की वजह से राशी काट ली गई। जिन महिलाओं के खाते बहुत पुराने हैं और उनमें बैलेंस नहीं रहा, तो उनके खाते लगभग खाली हो गए। एलबीवाय की राशि अंतरित होने के साथ ही संबंधित खातों का हिसाब बराबर कर लिया गया। इस मामले में जहां हितग्राही खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं वहीं बैंकों के अफसर राशि काटना बैंकों की नीतिगत मजबूरी बता रहे हैं।

खातेदार का अगर उसके खाते में मिनिमम बैंलेंस नहीं होगा तो बैंक का साफ्टवेयर जमा की जाने वाली किसी भी राशि में से अपने आप सर्विस टेक्स के रूप में राशि काट लेगा। इस बारे में स्टेट लेबल बैंकर्स कमेटी के निर्देशों की जानकारी नहीं है। बैंक अधिकारी

 

आरबीआई के आदेश पर कम्यूटर भारी

इस मामले में स्टेेट लेबल बैंकर्स कमेटी की बैठक में बैंकों काे राशि नहीं काटने के लिए कहा गया है। आरबीआई के निर्देशानुसार भी प्रधानमंत्री जन-धन योजना के खातों और बेसिक सेविंग बैंक खातों में न्यूनतम बैंलेंस रखने की बाध्यता नहीं है। इसलिए बैंक ऐसे खातों से सेवा शुल्क नहीं काट सकते। एसएलबीसी ने भी बैंकों को निर्देशित किया है कि वे महिलाओं के निष्क्रिय खातोंं को प्रधानमंत्री जन-धन खातों में परिवर्तित किया जाए। ताकि खातों में अंतरित राशि जमा हो सके। हालांकि बैंकों में पदस्थ स्थानीय अधिकारी इससे अनभिज्ञ हैं।

Ladli Behna Yojana Second Round Registration Open Date

लाडली बहना योजना का लाभ जिन पात्र महिलाओं को पहले दौर में नहीं मिला उनके लिए अच्छी खबर है। लाडली बहना योजना का जल्द ही दूसरा दौर 2.0 शुरु होने वाला है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इसकी घोषणा करेंगे। संभव है किसी बड़े आयोजन के साथ इस योजना का सेकेंड राउंड 2.0 शुरु होगा।

1 जुलाई से आवेदन सम्भव अविवाहित को भी शामिल किया जाएगा

अभी तक इसके आधिकारिक पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी नहीं हुआ है माना जा रहा कि एक जुलाई तक यह शुरू हो जाएगा। इस बार इस योजना में 21 वर्ष तक की आयु भी पात्र होंगी हालांकि अब तक इस योजना में विवाहित महिलाओं को ही पात्रता है पर अब इसमी अविवाहित को भी शामिल किया जाएगा बशर्ते उन्होंने लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ न लिया हो साथ ही विवाह पश्चात उन्हें इसकी जानकारी देनी होगी कि वह योजना की पात्र हैं अथवा नहीं।

Back to top button