Site icon Yashbharat.com

Ladli Bahna Yojna की फोटो लगाते ही Twitter ने छीना मंत्रियों का ब्लू टिक, गृहमंत्री का नाम भी है शामिल

blue tic

Ladli Bahna Yojna की फोटो लगाते ही Twitter ने छीना मंत्रियों का ब्लू टिक, गृहमंत्री का नाम भी है शामिल महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त हनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरूआत की है। शिवराज सरकार के तीन मंत्रियों ने इस योजना की तस्वीर अपने ट्विटर की प्रोफाइल पिक्चर में लगाई है। जैसे ही मंत्रियों ने फोटो लगाई इधर ट्विटर ने छीना ब्लू टिक छिन लिया। इसमें राज्य के गृह मंत्री भी शामिल हैं।

दरअसल, लाडली बहना योजना के प्रचार-प्रसार और उसको लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया सहित सीएम शिवराज के ऑफिस के द्वारा ट्विटर एकाउंट पर अपनी मूल डीपी हटाकर लाडली बहना योजना के प्रमोशन वाली डीपी लगा ली गई। इसके बाद सभी के अकाउंट से ब्लू टिक गायब हो गया।

डीपी बदलने वाले सभी मंत्री ट्विटर के उस नियम के दायरे में आ गए जिसके अनुसार अगर ब्लूटिक अकाउंट होल्डर अपनी डीपी को बदलता है तो उसका ब्लू टिक टेंपरेरी हटा दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें दोबारा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा और फिर सभी को ब्लूटिक मिलेगा। ट्विटर के नियम के पीछे मंशा है कि ऐसा करने से उन लोगों पर लगाम लगाई जा सकेगी जो किसी भी विशेष कैंपेन या विरोध में प्रोफाइल फोटो और नाम बदल लेते हैं।

Exit mobile version