गिरफ्तार किए गए 04 आरोपियों से 02 देशी कट्टे, जिंदा कारतूस, बटनदार चाकू व मोटर सायकल बरामद
कटनी। जीआरपी थाना कटनी के पास 03 अज्ञात बदमाशों ने देशी कट्टे से गोली चलाई है, जिससे एक व्यक्ति घायल है और वहीं रोड़ में पड़ा है। सूचना पर तत्काल थाने व खिरहनी चौकी से पुलिस बल भेजा गया। घायल व्यक्ति को तुरंत जिला चिकित्सालय कटनी पहुंचकर ईलाज जारी कराया गया। घटनास्थल पर पूछतांछ करने पर रेल्वे स्टेशन के बाहर चाय का ठेला लगाने वाले ओम गोस्वामी पिता रंजन गोस्वामी उम्र 20 वर्ष निवासी बैलट घाट कटनी ने बताया कि मैनें दिनांक 02.09. 2024 को थाना कोतवाली में तरूण जाटव और रितेश दाहिया के खिलाफ शराब पीने के लिए अवैध रूप से पैसों की मांग करने और पैसा देने से मना करने पर चाकू मारकर चोट पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट की थी। उसके बाद से ही तरूण व रितेश धमकी दे रहे थे कि रिपोर्ट वापस ले लो नहीं तो जान से खत्म कर देगें। इसी बात को लेकर आज रात
करीब 11.00 बजे जब मैं अपने चाय ठेले के पास खड़ा था तभी तरूण जाटव, रितेश दाहिया, विष्णु ठाकुर एक मोटर सायकल में आए और गालियां देते हुए बोले कि तू रिपोर्ट वापस नहीं ले रहा है’न, आज तुझे जान से ही खत्म कर देते है और तरूण जाटव ने अपने पास रखे कट्टे से मेरे ऊपर फायर किए तो मैं बचने के लिए बैठ गया। उसी समय एक व्यक्ति जो स्टेशन से चौराहे की तरफ जा रहा था गोली उसके पीठ में लगी और वह व्यक्ति वहीं जमीन पर गिर गया। उसके बाद तीनों उसी मोटर सायकल में सवार होकर भाग गए। मैने दौड़कर घायल व्यक्ति को उठाया और उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम अरूण कुमार पिता राजेन्द्र दुबे उम्र 41 वर्ष निवासी लोकमानपुर थाना सूरियावा जिला भदौही उ.प्र. का होना बताया। तभी यहां पर पुलिस आ गई और घायल को आटो से ईलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई। फरियादी द्वारा थाना कोलवाली कटनी में की गई रिपोर्ट पर अपराध क्र. 688/24 धारा 296, 109(1), 110, 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
शहर के मुख्य चौराहे में हुई गोलीबारी कर हत्या का प्रयास करने जैसी बेहद संवेदनशील घटना के बारे में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा को घटना कारित करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर तत्काल उनकी गिरफ्तारी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा घटना की सत्यता के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों का अवलोकन किया गया। जिसमें 03 लड़के तरूण जाटव, रितेश दाहिया और विष्णु ठाकुर एक मोटर सायकल से आकर गोली चलाने की घटना कारित करते हुए दिखे। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर मामूर करते हुए सरगर्मी से पता तलाश की गई। आरोपीगण घटना कारित करने के पश्चात बाहर भागने की फिराक में थे, जिन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियो में रितेश दाहिया, विष्णु ठाकुर एवं अपचारी बालक से घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेण्डम लेख किया गया जो बताए कि दिनांक 2 को तरूण जाटव और रितेश दाहिया ने ओम गोस्वामी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे जो देने से मना करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था। बाद में ओम गोस्वामी ने थाना कोतवाली में तरूण व रितेश के खिलाफ रिपोर्ट किया था। तब हम लोग आकाश विश्वकर्मा और मोनू ठाकुर के साथ मिलकर ओम गोस्वामी को रिपोर्ट वापस लेने के लिए दो बार बोले पर ओम गोस्वामी ने रिपोर्ट वापस लेने से साफ मना कर दिया। तब हम लोगों ने आकाश विश्वकर्मा, मोनू ठाकुर व आर्यन निषाद के साथ मिलकर ओम गोस्वामी को उत्तकी चाय की दुकान के पास रेल्वे स्टेशन में जान से मारने की योजना बनाए। जिसके लिए हम सभी लोगों ने मिलकर देशी कट्टे, चाकू व भागने के लिए मोटर सायकल की व्यवस्था किए। फिर दिनांक 19 के रात में करीब 1 बजे ओम गोस्वामी के बारे में पता किए जो अपनी दुकान रेल्वे स्टेशन के बाहर खड़ा था। घटना के पूर्व तरूण जाटव (अपचारी बालक) ने आर्यन निषाद को चाकू देकर बोला था कि यदि ओम को गोली न लगे तो मौका देखकर उसे चाकू मार देना। इसके बाद रितेश दाहिया, विष्णु ठाकुर और तरूण जाटव (अपचारी बालक) मोटर सायकल से जी.आर.पी थाने के पास गए और तरूण जाटव ने अपने पास रखे देशी कट्टे से ओम गोस्वामी में ऊपर फायर किया जो ओम गोस्वामी को न लगकर
प्रेस न सरेआम रेल्वे स्टेशन के बाहर गोली चलाने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए 04 आरोपियों से 02 देशी कट्टे, जिंदा कारतूस, बटनदार चाकू व मोटर सायकल बरामद
दिनांक 19 की रात्रि में करीब 11 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जीआरपी थाना कटनी के पास 03 अज्ञात बदमाशों ने देशी कट्टे से गोली चलाई है, जिससे एक व्यक्ति घायल है और वहीं रोड़ में पड़ा है। सूचना पर तत्काल थाने व खिरहनी चौकी से पुलिस बल भेजा गया। घायल व्यक्ति को तुरंत जिला चिकित्सालय कटनी पहुंचकर ईलाज जारी कराया गया। घटनास्थल पर पूछतांछ करने पर रेल्वे स्टेशन के बाहर चाय का ठेला लगाने वाले ओम गोस्वामी पिता रंजन गोस्वामी उम्र 20 वर्ष निवासी बैलट घाट कटनी ने बताया कि मैनें दिनांक 02.को थाना कोतवाली में तरूण जाटव और रितेश दाहिया के खिलाफ शराब पीने के लिए अवैध रूप से पैसों की मांग करने और पैसा देने से मना करने पर चाकू मारकर चोट पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट की थी। उसके बाद से ही तरूण व रितेश धमकी दे रहे थे कि रिपोर्ट वापस ले लो नहीं तो जान से खत्म कर देगें। इसी बात को लेकर आज रात करीब 11 बजे जब मैं अपने चाय ठेले के पास खड़ा था तभी तरूण जाटव, रितेश दाहिया, विष्णु ठाकुर एक मोटर सायकल में आए और गालियां देते हुए बोले कि तू रिपोर्ट वापस नहीं ले रहा है’न, आज तुझे जान से ही खत्म कर देते है और तरूण जाटव ने अपने पास रखे कट्टे से मेरे ऊपर फायर किए तो मैं बचने के लिए बैठ गया। उसी समय एक व्यक्ति जो स्टेशन से चौराहे की तरफ जा रहा था गोली उसके पीठ में लगी और वह व्यक्ति वहीं जमीन पर गिर गया। उसके बाद तीनों उसी मोटर सायकल में सवार होकर भाग गए। मैने दौड़कर घायल व्यक्ति को उठाया और उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम अरूण कुमार पिता राजेन्द्र दुबे उम्र 41 वर्ष निवासी लोकमानपुर थाना सूरियावा जिला भदौही उ.प्र. का होना बताया। तभी यहां पर पुलिस आ गई और घायल को आटो से ईलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई। फरियादी द्वारा थाना कोलवाली कटनी में की गई रिपोर्ट पर अपराध क्र. 688/24 धारा 296, 109(1), 110, 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
शहर के मुख्य चौराहे में हुई गोलीबारी कर हत्या का प्रयास करने जैसी बेहद संवेदनशील घटना के बारे में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा को घटना कारित करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर तत्काल उनकी गिरफ्तारी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा घटना की सत्यता के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों का अवलोकन किया गया। जिसमें 03 लड़के तरूण जाटव, रितेश दाहिया और विष्णु ठाकुर एक मोटर सायकल से आकर गोली चलाने की घटना कारित करते हुए दिखे। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर मामूर करते हुए सरगर्मी से पता तलाश की गई। आरोपीगण घटना कारित करने के पश्चात बाहर भागने की फिराक में थे, जिन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियो में रितेश दाहिया, विष्णु ठाकुर एवं अपचारी बालक से घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेण्डम लेख किया गया जो बताए कि दिनांक 02.09.2024 को तरूण जाटव और रितेश दाहिया ने ओम गोस्वामी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे जो देने से मना करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था। बाद में ओम गोस्वामी ने थाना कोतवाली में तरूण व रितेश के खिलाफ रिपोर्ट किया था। तब हम लोग आकाश विश्वकर्मा और मोनू ठाकुर के साथ मिलकर ओम गोस्वामी को रिपोर्ट वापस लेने के लिए दो बार बोले पर ओम गोस्वामी ने रिपोर्ट वापस लेने से साफ मना कर दिया। तब हम लोगों ने आकाश विश्वकर्मा, मोनू ठाकुर व आर्यन निषाद के साथ मिलकर ओम गोस्वामी को उत्तकी चाय की दुकान के पास रेल्वे स्टेशन में जान से मारने की योजना बनाए। जिसके लिए हम सभी लोगों ने मिलकर देशी कट्टे, चाकू व भागने के लिए मोटर सायकल की व्यवस्था किए। फिर दिनांक 19 के रात में करीब 10.बजे ओम गोस्वामी के बारे में पता किए जो अपनी दुकान रेल्वे स्टेशन के बाहर खड़ा था। घटना के पूर्व तरूण जाटव (अपचारी बालक) ने आर्यन निषाद को चाकू देकर बोला था कि यदि ओम को गोली न लगे तो मौका देखकर उसे चाकू मार देना। इसके बाद रितेश दाहिया, विष्णु ठाकुर और तरूण जाटव (अपचारी बालक) मोटर सायकल से जी.आर.पी थाने के पास गए और तरूण जाटव ने अपने पास रखे देशी कट्टे से ओम गोस्वामी में ऊपर फायर किया जो ओम गोस्वामी को न लगकर अन्य व्यक्ति क़ो लग गयी थी

