FD फिक्स्ड डिपॉजिट से बेहतर, जानिए पोस्ट ऑफिस की 5 सरकारी स्कीम जो देती हैं भरोसेमंद और अधिक रिटर्न

POST OFFICE SCIAM

FD फिक्स्ड डिपॉजिट से बेहतर, जानिए पोस्ट ऑफिस की 5 सरकारी स्कीम जो देती हैं भरोसेमंद और अधिक रिटर्न। अगर आप अभी भी अपने पैसे को FD में लॉक करके बैठ गए हैं और सोचते हैं कि इससे बेहतर कोई निवेश विकल्प नहीं हो सकता, तो ये खबर आपके लिए खास है. पोस्ट ऑफिस की कई सरकारी योजनाएं ऐसी हैं जो FD से बेहतर रिटर्न के साथ साथ पूरी तरह सुरक्षित भी हैं. यानी, जीरो रिस्क के साथ बेहतर कमाई का मौका. FD फिक्स्ड डिपॉजिट से बेहतर, जानिए पोस्ट ऑफिस की 5 सरकारी स्कीम जो देती हैं भरोसेमंद और अधिक रिटर्न

 

 पोस्ट ऑफिस की 5 प्रमुख योजनाएं जो FD से अधिक रिटर्न देती हैं

1. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) – 8.2% वार्षिक ब्याज

  • लाभार्थी: 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्ति।
  • अधिकतम निवेश: ₹30 लाख।
  • टैक्स लाभ: धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट।
  • ब्याज भुगतान: त्रैमासिक।
  • निवेश अवधि: 5 वर्ष।

2. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) – 8.2% वार्षिक ब्याज

  • लाभार्थी: 10 वर्ष से कम आयु की कन्या।
  • अधिकतम निवेश: ₹1.5 लाख प्रति वर्ष।
  • टैक्स लाभ: धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट; ब्याज और परिपक्वता राशि पर भी टैक्स-मुक्त लाभ।
  • निवेश अवधि: 21 वर्ष।

3. राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) – 7.7% वार्षिक ब्याज

  • लाभार्थी: कोई भी भारतीय नागरिक।
  • अधिकतम निवेश: कोई सीमा नहीं।
  • टैक्स लाभ: धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट।
  • निवेश अवधि: 5 वर्ष।

4. किसान विकास पत्र (KVP) – 7.5% वार्षिक ब्याज

  • लाभार्थी: कोई भी भारतीय नागरिक।
  • अधिकतम निवेश: कोई सीमा नहीं।
  • निवेश अवधि: 115 महीने।
  • विशेषता: निवेश राशि 115 महीनों में दोगुनी हो जाती है।
इसे भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर राजनीति में महाभूकंप: नेशनल कांफ्रेंस में बड़ी बगावत, 18 विधायकों की गुप्त बैठक से उमर सरकार पर संकट के बादल!

5. पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (POMIS) – 7.4% वार्षिक ब्याज

  • लाभार्थी: कोई भी भारतीय नागरिक।
  • अधिकतम निवेश: ₹9 लाख (एकल खाता), ₹15 लाख (संयुक्त खाता)।
  • ब्याज भुगतान: मासिक।
  • निवेश अवधि: 5 वर्ष।