Latestआईपीएल 2018खेल

KKR की IPL की सबसे बड़ी हार, MI ने 102 रनों से रौंदा

कोलकाता। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को बुधवार को आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस के हाथों 102 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने ईशान किशन के तूफानी 62 रनों की मदद से 6 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में केकेआर की पारी 18.1 ओवरों में 108 रनों पर सिमट गई। यह केकेआर की आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले वह 27 अप्रैल 2009 को पोर्ट एलिजाबेथ में मुंबई इंडियंस से 92 रनों से हारा था।

मुंबई इंडियंस के इस जीत से अब 11 मैचों से कुल 10 अंक हो गए और वह अंक तालिका में चौथे क्रम पर पहंच गया। केकेआर के भी 11 मैचों से 10 अंक है और वह पांचवें क्रम पर खिसक गया। इस तरह मुंबई ने इस जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखा है।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की शुरुआत खराब रही जब सुनील नरेन (4) दूसरी ही गेंद पर मिचेल मैक्लेनाघन के शिकार बने। क्रिस लिन अच्छा खेल रहे थे, लेकिन वे 21 रन बनाकर रन आउट हुए। उथप्पा 14 रन बनाने के बाद मयंक मार्कंडे की गेंद पर सूर्यकुमार यादव को कैच थमा बैठे। इसके बाद मयंक ने आंद्रे रसेल को पैवेलियन लौटाया। केकेआर की मुश्किलें तब और बढ़ गई जब कप्तान दिनेश कार्तिक 5 रन बनाकर रन आउट हुए और नीतिश राणा (21) को हार्दिक पांड्‍या ने अपना शिकार बनाया।

कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इविन लुईस (18) ने पीयूष चावला की गेंद को पुल करने का प्रयास किया, वे इसमें सफल नहीं हुए और शॉर्ट थर्डमैन पर क्रिस लिन को कैच थमा बैठे। सूर्यकुमार यादव इस मैच में भी लय में नजर आ रहे थे लेकिन वे 36 रन बनाकर चावला की गेंद पर डीप मिडविकेट पर रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे। ईशान ने तूफानी बल्लेबाजी की, उन्होंने कुलदीप यादव के ओवर में लगातार चार छक्के लगाए। उन्होंने तीसरा छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। वे 17 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से इस मंजिल तक पहुंचे। यह आईपीएल में संयुक्त रूप से चौथी तेज फिफ्टी हैं। वे 21 गेंदों में 62 रन बनाने के बाद सुनील नरेन की गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग बाउंड्री पर उथप्पा को कैच दे बैठे। उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए।

टॉम कुरैन ने हार्दिक पांड्‍या (19) को लांग ऑन पर रिंकू सिंह के हाथों झिलवाया तो अगले ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने रोहित शर्मा (36) के रूप में आईपीएल का अपना पहला विकेट हासिल किया। इसके बाद बेन कटिंग ने मात्र 9 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से तूफानी अंदाज में 24 रन बनाए।

केकेआर टीम में दो बदलाव किए गए। शुभमन गिल फिट नहीं है और उनकी जगह रिंकू सिंह को शामिल किया गया। इसी प्रकार मिचेल जॉनसन की जगह टॉम कुरैन को मौका दिया गया। मुंबई टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया।

आईपीएल 2018 में बुधवार को मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से है। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लगातार दो मैच जीतने के बाद कोलकाता को मुंबई के हाथों 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल 2018 में पटरी पर लौटती दिख रही है। मुंबई इंडियंस इस जीत के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है। अब तक खेले 10 मैच में से मुंबई इंडियंस ने 4 मैच जीते हैं। जो केकेआर से एक कम है।

केकेआर का मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। आईपीएल के दस सीजन में इन दोनों टीमों के बीच 21 मुकाबले हुए हैं। जिसमें से 17 बार जीत मुंबई इंडियंस को मिली है। ये किसी भी टीम की विरोधी के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत है। रविवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को लगातार सातवीं बार हराया। आखिरी बार जब KKR ने 8 अप्रैल, 2015 को मुंबई इंडियंस को हराया था। ऐसे में इस टीम के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा काफी भारी दिख रहा है।

केकेआर के लिए नरेन साबित होंगे ट्रंप कार्ड

इस आईपीएल में दोनों टीमों के 4-4 मैच और बचे हैं। ऐसे में केकेआर और मुंबई इंडियंस के लिए हर मैच जीतना जरूरी है। ऐसे में अगर केकेआर को अपने घर में जीत दर्ज करना है तो फिरकी गेंदबाज सुनील नरेन का चलना बेहद जरूरी है। नरेन टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करने की क्षमता रखते हैं। मगर पिछले मैच में उन्हें निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, जो टीम के काम नहीं आया।

ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में नरेन, क्रिस लिन के साथ सलामी बल्लेबाज का रोल निभाते नजर आ सकते हैं। वहीं रोहित शर्मा के बल्ले को खामोश रखने में भी नरेन केकेआर के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। अब तक सुनील नरेन रोहित शर्मा को इससे पहले 6 बार आउट कर चुके हैं।

फॉर्म में लौटी मुंबई इंडियंस

इस सीजन में मुंबई ने जिस तरह से वापसी की, उसने 2015 सीजन की याद दिला दी है, जब इस टीम ने अपने आखिरी 8 में से सात मुकाबले जीतने के साथ ही आईपीएल की ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया था। टीम के लिए सूर्यकुमार यादव बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं। वो इविन लुईस के साथ मिलकर टीम को ठोस शुरुआत दिला रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में मयंक मार्केंडे और पांड्या ब्रदर्स से उम्मीदें होंगी।

Leave a Reply

Back to top button