katniLatestमध्यप्रदेश

रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचा किस्सू तिवारी गिरफ्तार

कटनी। रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचा कटनी का  45 हजार रूपए के ईनामी अपराधी किस्सू तिवारी को यूपी पुलिस की सहायता से कटनी पुलिस ने अयोध्या से पकड़ा
किस्सू तिवारी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

विभिन्न धाराओं में स्थाई वारंटी और 45 हजार रुपये के इनामी बदमाश उप्र पुलिस की सहायता से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा था।

पुलिस लंबे समय से आरोपी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी की तलाश कर रही थी लेकिन वो पुलिस को चकमा दे रहा था। अब कटनी पुलिस उसे पकड़कर अपने साथ लेकर आ रही है।

कटनी और जबलुपर दोनों जिलों की पुलिस हत्या सहित अन्य मामलों में किस्सू की तलाश में जुटी हुई थी। इसी कड़ी में उसके अयोध्या में होने की सूचना मिली तो पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सहायता से उसे धरदबोचा

सोमवार को बनी रणनीति, मंगलवार को मिली सफलता

किस्सू उर्फ किशोर तिवारी की गिरफ्तारी के लिए एक दिन पहले ही सोमवार को जबलपुर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह और कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने दोनों जिलों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली थी। दूसरे दिन मंगलवार को किस्सू तिवारी के उप्र के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम