Entertainmentमनोरंजन

Kiss सीन को करते राखी को आ गई मीका की याद

मुंबई: कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत हमेशा बयानों में बोल्ड होती है लेकिन कैमरे के सामने भीगी बिल्ली बन गई जब उन्हें ऑन-स्क्रीन किस करना पड़ा।  एक वीडियो में राखी ने अनुभव बताते हुए कहा कि किस सीन करते वक्त मैं असहज हो गई थी और मुझे मीका सिंह की याद आ गई थी।

 

Yashbharat

बता दें कि 2007 में मीका ने अपने जन्मदिन पर राखी के साथ जबरदस्ती लिपलॅाक कर डाला। उनका ये किस उन्हें इतना भारी पड़ा कि बात पुलिस तक पहुंच गई।  दरअसल, राखी को किसिंग सीन करते समय बहुत से रीटेक्स लेने पड़े थे। उन्होंने  कहा, बार-बार सीन करते वक्त मैं मीका को याद कर रही थी। वो घटना मेरे दिमाग में हमेशा आ रही थी। मैं डर गई थी। ऐसा लग रहा था कोई मुझे मजबूर कर रहा है… मेरा फायदा उठा रहा है। मुझे ऐसा लग ही नहीं रहा था कि मैं कैमरा के सामने एक्टिंग कर रही थी। मुझे लग रहा था वो सब मेरे साथ फिर से हो रहा था।

Yashbharat

अपने पहले किसिंग सीन के बारे में बात करते हुए राखी ने कहा- इस सीन की शूटिंग करते वक्त मैं टेंशन में थी। मैंने ये पहले नहीं किया था। मैं असहज थी. मुझे ब्लैक लेबल की आधी बोतल पीनी पड़ी थी।

Yashbharat
फिल्म में ड्रग एडिक्ट का किरदार निभा रहीं राखी ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि फिल्म में किसिंग सीन भी है।यह कैरेक्टर की डिमांड थी। जब मैंने यह सीन करने से मना कर दिया तो उन्होंने कहा कि हम आपको सीखा देंगे।

Yashbharat

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply