Kidney Care: बार-बार बन रही है किडनी की पथरी? डॉ. शालिनी सिंह से जानिए वो डाइट टिप्स जो गुर्दे को डैमेज होने से बचाएंगे
Kidney Care: बार-बार बन रही है किडनी की पथरी? डॉ. शालिनी सिंह से जानिए वो डाइट टिप्स जो गुर्दे को डैमेज होने से बचाएंगे

Kidney Care: बार-बार बन रही है किडनी की पथरी? डॉ. शालिनी सिंह से जानिए वो डाइट टिप्स जो गुर्दे को डैमेज होने से बचाएंगे
हेल्थ डेस्क। किडनी स्टोन (गुर्दे की पथरी) का दर्द असहनीय होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर शरीर में बार-बार पथरी बन रही है, तो यह धीरे-धीरे आपकी किडनी को हमेशा के लिए डैमेज भी कर सकती है? इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें ताकि पेट में पथरी पनप ही न पाए।
‘माई एक्सपर्ट डॉक्टर’ की संस्थापक, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि एक हेल्दी किडनी के लिए आपको अपनी रोजमर्रा की डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए और किनसे दूरी बनानी चाहिए:
1. रोज खाएं दही या पिएं एक गिलास दूध
आमतौर पर लोग सोचते हैं कि पथरी होने पर कैल्शियम बंद कर देना चाहिए, लेकिन डॉ. शालिनी के अनुसार, किडनी की पथरी से बचने के लिए रोज एक गिलास दूध या दही को डाइट में जरूर शामिल करें। इन डेयरी प्रोडक्ट्स में मौजूद नेचुरल कैल्शियम, भोजन में मौजूद ऑक्सालेट (Oxalate) को अपने साथ बांध (Bind) लेता है, जिससे वह किडनी तक नहीं पहुंच पाता और पथरी का खतरा कम हो जाता है।
2. गुनगुने पानी में नींबू का रस है रामबाण
किडनी में पथरी की समस्या को कंट्रोल करने के लिए रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस निचोड़कर पिएं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो पेशाब में मौजूद कैल्शियम के साथ जुड़कर उसे क्रिस्टल (पथरी) बनने से रोकता है।
3. ऑक्सालेट रिच फूड्स से बना लें दूरी
अगर आपको बार-बार स्टोन होता है, तो अपनी डाइट से हाई-ऑक्सालेट वाले फूड्स को तुरंत बाहर कर दें। पालक, चॉकलेट, बीटरूट (चुकंदर), चाय और कॉफी में ऑक्सालेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ये फूड्स शरीर में जाकर कैल्शियम के साथ मिल जाते हैं और पथरी बनाने का मुख्य कारण बनते हैं।
1 जुलाई 2026 का पंचांग: इंद्र योग के साथ शुरू होगा जुलाई का महीना, जानिए राहुकाल, शुभ मुहूर्त और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का महत्व
4. हर घंटे एक गिलास पानी पीने का नियम बनाएं
किडनी स्टोन से बचने का सबसे बुनियादी और जरूरी नियम है शरीर को हाइड्रेटेड रखना। हर घंटे कम से कम एक गिलास पानी जरूर पिएं ताकि शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स (विषाक्त पदार्थ) पेशाब के रास्ते आसानी से बाहर निकल जाएं।
डॉक्टर की विशेष सलाह
डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे के मुताबिक, बिना डॉक्टर की लिखित सलाह के लंबे समय तक कैल्शियम सप्लीमेंट्स (दवाइयों) का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। भोजन के जरिए मिलने वाला नेचुरल कैल्शियम सुरक्षित है, लेकिन सप्लीमेंट्स की अत्यधिक मात्रा पथरी के खतरे को बढ़ा सकती है।
(नोट: यह लेख सामान्य जानकारी और डॉक्टर के सुझावों पर आधारित है। किसी भी गंभीर समस्या में अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।)








