Latest

 क्रिकेट के मैदान पर ‘हनी-ट्रैप’ का डर? BCCI का गर्लफ्रेंड कल्चर पर सर्जिकल स्ट्राइक; होटल-बस और स्टेडियम में एंट्री होगी बैन

 क्रिकेट के मैदान पर ‘हनी-ट्रैप’ का डर? BCCI का गर्लफ्रेंड कल्चर पर सर्जिकल स्ट्राइक; होटल-बस और स्टेडियम में एंट्री होगी बैन। भारतीय क्रिकेट में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ अब बीते दिनों की बात होने वाली है। IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों की निजी ज़िंदगी और उनकी महिला मित्रों की टीम के साथ ‘ओवर-प्रॉक्सिमिटी’ ने BCCI को बेहद कड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया है। बोर्ड अब IPL 2027 के लिए एक ऐसी ‘आचार संहिता’ (Code of Conduct) तैयार कर रहा है, जिससे ग्लैमर और क्रिकेट के बीच की लक्ष्मण रेखा साफ खींची जा सके।

‘खेला होबे’ पड़ गया भारी: बंगाल-असम में भाजपा की आंधी से ‘दीदी’ और ‘लेफ्ट’ के ढेरों मज़ेदार मीम्स वायरल, सोशल मीडिया पर हंस-हंसकर लोट-पोट हुए लोग

BCCI की सख्ती के 3 बड़े कारण: अनुशासन या डर?

  • सट्टेबाजी का साया: रिपोर्टों के अनुसार, कुछ खिलाड़ियों की महिला मित्रों के तार पहले बेटिंग (सट्टेबाजी) वेबसाइट्स से जुड़े रहे हैं। बोर्ड इसे ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत देख रहा है।
  • रणनीति का लीक होना: ड्रेसिंग रूम की बातें और टीम की रणनीतियां ‘अनऑफिशियल’ लोगों के जरिए बाहर जाने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
  • सिस्टम का दुरुपयोग: एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) के ‘ऑफिशियली अनाउंसड गर्लफ्रेंड’ वाले कथित नियम को बोर्ड ने पूरी तरह से फर्जी और अनधिकृत करार दिया है।

पंड्या से जायसवाल तक… इन पर टिकेंगी निगाहें

IPL 2026 में अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ चर्चा में रहने वाले कई सितारे अब रडार पर हैं:

  • हार्दिक पंड्या और यशस्वी जायसवाल की महिला मित्रों की मौजूदगी अक्सर सुर्खियां बटोरती है।
  • ईशान किशन और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों के साथ उनकी महिला मित्रों का टीम बस और होटल में रहना अब अगले सीजन से मुश्किल हो जाएगा।

नया नियम: क्या बदलेगा?

  • नो-गर्लफ्रेंड ज़ोन: टीम होटल और बस में केवल पत्नियों और आधिकारिक परिवार के सदस्यों को ही रुकने की इजाजत होगी।
  • इन्फ्लुएंसर बैन: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और अनअनाउंसड गर्लफ्रेंड्स को टीम की गतिविधियों और ‘रिस्ट्रिक्टेड एरिया’ से दूर रखा जाएगा।

Yashbharat.com का विश्लेषण: क्यों जरूरी था यह कदम?

क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावना है। खिलाड़ियों को ‘हनी-ट्रैप’ और ‘फिक्सिंग’ जैसे जाल से बचाने के लिए अनुशासन का यह ‘हंटर’ जरूरी था। BCCI का यह फैसला खेल की सुचिता और खिलाड़ियों के करियर को लंबी उम्र देने वाला साबित हो सकता है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि