Khajuraho cabinet decision: बुंदेलखंड को मिली बड़ी सौगातें, सागर–दमोह फोरलेन और मेडिकल कॉलेजों में 1,600 से अधिक नए पदों को मंजूरी
Khajuraho cabinet decision: बुंदेलखंड को मिली बड़ी सौगातें, सागर–दमोह फोरलेन और मेडिकल कॉलेजों में 1,600 से अधिक नए पदों को मंजूरी
Khajuraho cabinet decision: बुंदेलखंड को मिली बड़ी सौगातें, सागर–दमोह फोरलेन और मेडिकल कॉलेजों में 1,600 से अधिक नए पदों को मंजूरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में खजुराहो में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इन फैसलों में औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और रोजगार सृजन के लिए बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई है।
Khajuraho cabinet decision: बुंदेलखंड को मिली बड़ी सौगातें, सागर–दमोह फोरलेन और मेडिकल कॉलेजों में 1,600 से अधिक नए पदों को मंजूरी
बुंदेलखंड को मिली बड़ी सौगातें
कैबिनेट ने बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए सागर जिले में मसवासी ग्रट की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है, जिसके तहत उद्योगों को कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
सागर से दमोह फोरलेन: इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए, सागर से दमोह तक 76 किलोमीटर फोरलेन मार्ग निर्माण के लिए ₹2059 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
मेडिकल कॉलेज में पद: दमोह, छतरपुर और बुधनी मेडिकल कॉलेज के लिए कुल 990 नियमित और 615 आउटसोर्स पदों की स्वीकृति दी गई है, जिससे स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र मजबूत होगा।