कटनी ने जीता संभाग स्तरीय विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, छिंदवाड़ा को 53 रन से हराकर जीता खिता
कटनी -सायना इंटरनेशनल स्कूल कटनी में चल रही संभाग स्तरीय विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता अंतर्गत दूसरे सेमीफाइनल जबलपुर और कटनी के बीच खेला गया, कटनी ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में आशीष राठौर की बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 82 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और हिमांशुदास ने नाबाद रहते हुए 53 रन बनाए। जबलपुर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 86 रन ही बना सकी और कटनी ने 61 रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
मनोज शुक्ला और राकेश विश्वकर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2–2 विकेट लिए।
जबलपुर टीम की ओर से दीपक तंतुवाय ने नाबाद रहते हुए 31 रन बनाए। सेमीफाइनल मैच के प्लेयर ऑफ द मैच आशीष राठौर रहे।
फाइनल मैच में जिला शिक्षा अधिकारी कटनी पृथ्वीपाल सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाल, सायना इंटरनेशनल स्कूल कटनी के प्राचार्य डॉ आदित्य कुमार शर्मा एवं उत्कृष्ट कटनी प्राचार्य एम कीड़ो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रोत्साहित किया।
फाइनल मैच में कटनी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 118 रन बनाए, जिसमें हिमांशुदास ने 32 रन, राकेश विश्वकर्मा 20 रन, सौरभ सिंह राजपूत ने 17 रन, कटनी टीम कप्तान शेखर पाठक ने 16 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, छिंदवाड़ा की ओर से पवन ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए छिंदवाड़ा ने सभी विकेट खोकर 65 रन बनाकर 53 रन से कटनी ने खिताब जीता।
मनोज शुक्ला, सौरभ सिंह राजपूत ने 2–2 विकेट लिए, रामनरेश यादव,राकेश विश्वकर्मा, राकेश शर्मा ने 1–1 ने विकेट लिए। फाइनल मैच में ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच सौरभ सिंह राजपूत रहे। अंपायर की भूमिका में निखिल मेहता,अतुल परिहार एवं कमेंटेटर नीलेश राहंगडाले, स्कोरर अरविंद यादव,स्वप्निल तिवारी रहे।
समापन समारोह का संचालन महेंद्र सिंह ने किया।
दल प्रबंधक पद्मकांत पटेल, कोच प्रमोद डेहरिया, सुनील रजक,लाखन सिंह, आशीष गोटियां, अरविंद चौधरी, भुवनेश उइके, शरद ताम्रकार का विशेष सहयोग रहा।

