कटनी: अब जमीन पर बैठकर नहीं पढ़ेंगे सुनहरा भटगवां और सुनहरी के बच्चे, समाजसेवी अखिल पांडेय के सहयोग से स्कूलों को मिलीं नई बेंच-डेस्क

कटनी: ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और बुनियादी सुविधाओं की कमी को दूर करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं युवा समाजसेवी अखिल पांडेय के सहयोग से ग्राम सुनहरा भटगवां और सुनहरी के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नई बेंच और डेस्क उपलब्ध कराई गई हैं। इस मदद से अब इन स्कूलों के बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने की मजबूरी से बड़ी राहत मिल गई है।

कटनी में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड फायर क्ले ले जा रहा वाहन जब्त; बिना RFID टैग व नंबर प्लेट के लोडिंग पर लगी रोक

बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान, पढ़ाई के प्रति बढ़ेगी रुचि

अब तक संसाधनों के अभाव में विद्यार्थियों को फर्श पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती थी, जिससे खासकर सर्दी और बारिश के मौसम में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कक्षाओं में नई बेंच-डेस्क की व्यवस्था हो जाने से बच्चों को पढ़ाई के लिए एक बेहतर और सम्मानजनक वातावरण मिल सकेगा। नई सुविधा मिलने से स्कूल के बच्चों के चेहरों पर खासी खुशी देखी जा रही है।

ग्रामीण शिक्षा को मजबूती देने की पहल

स्थानीय ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन ने इस सहयोग की सराहना की है। उनका मानना है कि ग्रामीण अंचल के बच्चों को शहरों जैसी बुनियादी शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की जरूरत है। इस प्रकार के प्रयासों से न केवल विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि स्कूल में उनकी नियमित उपस्थिति और शिक्षा के प्रति रुचि को भी प्रोत्साहन मिलता है।