Site icon Yashbharat.com

katni यातायात हो रहा प्रभावित,15-20 दिनों से चल रहा निमार्ण,शीघ्र पूर्ण करें कार्य- निगमाध्यक्ष मनीष पाठक

wp 17061717371572728640349716777615

katni। yashbharat.com पानी की सुगम निकासी एवं जलजमाव की समस्या से वार्ड के नागरिकों को निजात दिलाने हेतु नगर निगम कटनी द्वारा इश्वारिपुरा वार्ड में मुख्य सड़क पर विगम 15 से 20 दिनों से क्रास ड्रेन नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जिसका औचक निरीक्षण निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें पार्षद एवं एम.आई.सी मेंबर के साथ किया।

निरीक्षण के दौरान श्री पाठक ने निर्माण एजेंसी के ठेकेदार प्रभात तिवारी को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए साथ ही कार्य गुणवत्ता के साथ किए जाने के साथ ही निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की जांच करते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की अनियमितता न बरती जाएं इस बात का विषेष ध्यान रखें ।

आवागमन का रखें ध्यान

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक नें ठेकेदार से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्य सडक होने के कारण शहर के नागरिकों का आवागमन अधिक रहता है नागरिको को असुविधा न हो इस बात का विषेष ध्यान रखा जावे नर्माण सामग्री बीच सडक पर न रखें साथ ही निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करें ।

निरीक्षण के दौरान एम.आई.सी. मेंबर शशिकांत तिवारी,पूर्व पार्षद राज किशोर यादव श्री प्रभात तिवारी ठेकेदार, दानिष अहमद, फिरोज खान, अनिल गंगवानी, अनिल साहू,गुड्डू साहू सहित अन्य जनों की उपस्थिति रही ।

Exit mobile version