मध्यप्रदेश

Katni Road Accident : सड़क हादसे में 108 एम्बुलेंस सहायक डॉक्टर की मौत

कटनी। जिले के विजयराघवगढ़ निवासी एक कोरोना योद्धा का सड़क हादसे में दुःखद निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक विजयराघवगढ़ के पांडे मेडिकल के संचालक शिवकुमार पाांडे के पुत्र अमित पांडे का वाहन दुर्घटना के दौरान पनागर मे निधन हो गया। दिवंगत श्री पांडे 108 एम्बुलेंस मे सहायक डाक्टर के रुप मे कार्यरत थे। बताया गया कि सड़क दुर्घटना मे वाहन क्षतिग्रस्त होने पर उनकी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। खबर के बाद विजयराघवगढ़ में शोक की लहर है। News updating

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम