Site icon Yashbharat.com

Katni Road Accident: बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में महिला और बच्चे की मौत, 10 घायल

wp 1702385988882

Katni Road Accident: बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में महिला और बच्चे की मौत हो गई है। 10 लोगो के घायल बताये जा रहे है। मिली जानकारी अनुसार तेवरी ग्राम में नेशनल हाईवे पर सवारी बस और ट्रक ट्रेलर की सीधी भिड़न्त  हो गई जिसमे दो लोगों की मौत हो गई। मृतको में एक बच्चा और एक महिला शामिल हैं।घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं मामले की जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसा  तेवरी गांव के पास हुआ

जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के तेवरी गांव के पास मंगलवार को एक यात्री बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। हादसे में बस में सवार एक महिला व उसके बेटे की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में करीब दस यात्री घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है। एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने बताया कि हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

पुलिस ने बताया कि जबलपुर की ओर से कटनी की ओर जा रही एक बस कटनी की ओर से आ रहे एक ट्रक से तेवरी गांव के पास टकरा गई। जिसके कारण बस में सवार दमोह निवासी मंजू बाई अहिरवार और उसके बेटे प्रियंक अहिरवार की मौके पर मौत हो गई है। जबकि हादसे में करीब दस लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Exit mobile version