Monday, April 20, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha ElectionsFEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेश

Katni Result त्रिकोणीय मुकाबले वाली बहोरीबंद में प्रणय पांडे ने फिर खिलाया कमल, 24 हजार से जीते

Katni Result कटनी में सभी चारों विधानसभा की मतगणना पूरी हो चुकी है। कटनी जिले की चारों सीट पर भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चारों पर कब्जा जमा लिया है। इसी क्रम में अनिश्चितता वाली सीट दिख रही बहोरीबंद विधानसभा में प्रणय पांडे ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर इतिहास बनाया है। जिले के युवा विधायक के रूप में प्रणय ने कांग्रेस प्रत्याशी करीब 24 हजार वोटों से शिकस्त दी। प्रणय पांडे को 98817 वोट सौरभ सिंह कांग्रेस को 71195 वोट मिले। बीजेपी ने 23622 से जीत हासिल की है। आपको बता दें कि बहोरीबंद में शंकर महतो के सपा से खड़े होने और अखिलेश यादव के प्रचार के बाद सीट में त्रिकोणीय पेंच में फंसी बताई जारही थी।

सागर जिले की चार सीटें भाजपा के खाते में, तीन पर बढ़त

सागर जिले की आठों विधानसभा सीटों के अब चुनाव परिणाम आने लगे हैं। चार सीट रहली, नरयावली और बंडा व देवरी सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। रहली में मंत्री गोपाल भार्गव ने 9वीं बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की ज्योति पटेल को 72,800 वोट से हराया है। नरयावली में भाजपा के प्रदीप लारिया ने कांग्रेस के सुरेंद्र चौधरी को 14,449 वोट से हराया है। बंडा में वीरेंद्र लोधी ने कांग्रेस के तरवर सिंह को 34,751 वोट से हराया है। वहीं देवरी में भाजपा प्रत्याशी बृजबिहारी पटेरिया ने 28 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, सुरखी से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 19वें राउंड में 2204 मतों से आगे हो गए हैं। वे 17वें राउंड तक पीछे चल रहे थे लेकिन 18वें राउंड के बाद बढ़त बनाई। यहां अब केवल 20वां राउंड बचा है। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। काउंटिंग राउंड में की जा रही है। जिसमें रहली विधानसभा सीट में ईवीएम में दर्ज मतों की गणना 22 राउंड में हुई। वहीं बीना विधानसभा सीट के परिणाम 17 राउंड में आएंगे। इसके अलावा बंडा विधानसभा में 21, खुरई विधानसभा में 19, सुरखी में 20, देवरी में 19, नरयावली में 20 और सागर विधानसभा के परिणाम 18 राउंड में आएंगे। बीना से भाजपा प्रत्याशी महेश राय पीछे चल रहे हैं। वहीं सागर नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम