Tuesday, May 26, 2026
Latest:
धर्म

Katni: Ramadan 2021: रमजान आज से, मस्जिद में नहीं घर पर पढ़ेंगे नमाज

कटनी। Ramadan 2021: इस्लाम धर्म का पवित्र महीना रमजान का शुभारंभ बुधवार से हो गया। रोजेदारों ने पहला रोजा रखा है। कोरोना महामारी के चलते पिछले साल की तरह इस बार भी रमजान में तरावीह नहीं हो पा रही है।

मस्जिदों में भीड़़ न होने पाए, इसलिए घरों में ही इबादत की जा रही है। मस्जिद में मात्र पांच लोग ही नमाज पढ़ने की रस्म अदा कर रहे हैं।

शहर काजी मोहम्मद अली फारूकी ने बताया कि सोमवार को चांद का दीदार हो जाता तो रमजान मंगलवार से शुरू होता, लेकिन सोमवार को चांद नहीं दिखा था।

इसलिए बुधवार से रमजान शुरू हो रहा है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार मस्जिद में मात्र नमाज पढ़ने की परंपरा निभाई जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम