चंद्रमा का स्वराशि कर्क में गोचर, इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं उन्नति और भाग्य के द्वार

RASHI

चंद्रमा का स्वराशि कर्क में गोचर, इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं उन्नति और भाग्य के द्वार

भोपाल / कटनी। चंद्रमा शनिवार, 28 नवंबर 2026 की सुबह मिथुन राशि से निकलकर अपनी स्वराशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं। यह गोचर सुबह 7 बजकर 23 मिनट पर हुआ। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, स्वराशि में चंद्रमा के गोचर से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, करियर में प्रगति और भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं।

चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन: शुक्र के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, जानें किसे मिलेगा बंपर लाभ

मेष राशि: सुख-सुविधाओं और आर्थिक सुधार के योग मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर चतुर्थ भाव में हो रहा है, जिसे सुख का भाव माना जाता है। इससे जीवन में खुशियों का माहौल बन सकता है और कई क्षेत्रों में भाग्य का साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं, वहीं कुछ जातक भूमि, भवन या वाहन की खरीद का भी विचार कर सकते हैं। नवंबर के अंत तक आर्थिक स्थिति में सुधार दिख सकता है और माता के स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

कर्क राशि: करियर और कारोबार में मिल सकता है शुभ फल चंद्रमा का यह गोचर कर्क राशि में ही हो रहा है, जिसका असर करियर, आर्थिक स्थिति और वैवाहिक जीवन पर दिख सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है और आय में बढ़ोतरी के योग हैं। मनचाहे स्थान पर नौकरी मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है, कारोबारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं और सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें-  तलाक के 2 साल बाद पूर्व पति भरत तख्तानी संग पोज देती दिखीं ईशा देओल, साथ खड़ीं हेमा मालिनी के हावभाव ने खींचा सबका ध्यान

वृश्चिक राशि: भाग्य का साथ और अटके काम बनने की उम्मीद वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा नवम यानी भाग्य भाव में गोचर कर रहा है। इससे कार्यों में भाग्य का सहयोग मिलने और कारोबार से जुड़े रुके हुए काम आगे बढ़ने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में अच्छे अनुभव मिल सकते हैं और संचित धन में वृद्धि हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा या साक्षात्कार में शामिल होने वालों को सफलता मिलने की उम्मीद है, साथ ही पारिवारिक जीवन में भी अनुकूल बदलाव दिख सकते हैं।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श