Latest
NPS न्यू पेंशन स्कीम का कटनी के रेल कर्मियों ने किया जोरदार विरोध
NPS न्यू पेंशन स्कीम का कटनी के रेल कर्मियों ने किया जोरदार विरोध

कटनी। NPS न्यू पेंशन स्कीम का पूरे भारत में विरोध देखने को मिला है इधर कटनी में भारत सरकार द्वारा यूपीएस यानी की यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करते ही रेल कर्मचारियों में इसका पुरजोर विरोध देखने को मिल रहा है।
बता दें कि यूपीएस को लेकर रेल कर्मचारियों ने वर्कर्स यूनियन के बैनर तले एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकालकर और हाथों में तख्ती लेकर विरोध दर्शाया है। यह रैली एनकेजे हम्प गेट से निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए रेलवे स्टेशन कटनी के प्लेटफार्म नंबर 5 के पीछे पहुंची जहां सभी रेल कर्मचारियों द्वारा नारे लगाते हुए ओपीएस याने की ओल्ड पेंशन लागू करने की मांग केंद्र सरकार से की। यूपीएस यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लागू करने को लेकर रेल कर्मचारियों वर्कर्स यूनियन के बैनर तले नारे लगाते हुए जमकर विरोध दिखाया है।








