Katni डिठवारा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रस्फुटन समिति ने किया पौधारोपण
डिठवारा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रस्फुटन समिति ने किया पौधारोपण

Katni। मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में अंकुर अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के ग्राम डिठवारा में जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के नेतृत्व में कन्हवारा सेक्टर की नवांकुर संस्था अनुभूति जन जागरण संस्थान कन्हवारा के द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डिठवारा के समन्वय एवं ग्राम वासियों के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ग्राम डिठवारा के खेर माई मंदिर परिसर में एवं मुक्तिधाम में किया गया, जिसमें नवांकुर संस्था के सदस्यों के साथ , प्रस्फुटन समिति डिठवारा के सदस्यों, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाताओं व छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर 25 पौधों का रोपण किया गया। और उन पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया, साथ ही स्थानीय मुक्तिधाम में नीम की बीजों का बीजारोपण किया गया जो भी भविष्य में पौधे का रूप लेकर वृक्ष के रूप में विकसित होंगे
जन अभियान परिषद के द्वारा विकासखंड के प्रत्येक सेक्टर में 500, एवं विकासखंड में कुल 2500 पौधे रोपित करने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया है, जिसके अंतर्गत पूर्व में नीम की निंबोली, आम, जामुन, बेल महुआ,के बीज एकत्रित कर ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों ,नवांकुर संस्थाओं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता, छात्र-छात्राओं, सभी के द्वारा नर्सरी तैयार कर वर्षा ऋतु के दौरान सुरक्षित स्थानों में उन पौधों का रोपित करते हुए और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया जा रहा है । एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण के इस आयोजन में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल, विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, ग्राम पंचायत डिठवारा सचिव मनीष परोहा, अभय पांडेय, नवांकुर संस्था के सचिव अवधेश तोमर, सदस्य जितेंद्र नामदेव, प्रस्फुटन समिति डिठवारा के सचिव सुखेंद्र सिंह, परामर्शदाता रामानुज पांडेय, अमित तिवारी, विनीत सोंधिया,सीएमसीएलडीपी छात्र राजेश हिंदूजा, राम जी मिश्रा, राज मिश्रा, पीयूष विश्वकर्मा, सूर्य नारायण मौर्य, रोहित नामदेव, सहित ग्रामवासी विश्वनाथ कोल, तिज्जू कोल, बलिराम कोल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।







