katniLatest

Katni Police Raid – Spa Center: स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, युवक युवती गिरफ्तार

युवती की शिकायत के बाद स्पा सेंटर में पुलिस की रे

हिरासत में लिए गए संचालक व कारोबारी

माता-पिता पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप

कटनी। मंगलवार की रात एक युवती की गंभीर शिकायत पर पुलिस ने माधवनगर थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटर में दबिश दी। युवती ने पुलिस को की गई शिकायत में चौकाने वाला खुलासा किया है।

मां और पिता ने बेटी पर दबाव डालकर देह व्यापार में धकेल दिया थाए इतना ही नहीं पिता ने भी उसके साथ ज्याजदती कर चुका है।

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि कानपुर की रहने वाली एक युवती कुछ माह पहले मां व सौतेले पिता के साथ कटनी में आकर रहने लगे थे। मां स्पा सेंटर में काम करती थी। वहां पर बेटी को भी ले जाने लगी और देह व्यापार में धकेल दिया।

अहमदाबाद, कानपुर, इलाहाबाद सहित कई शहरों में रहते हुए बेटी को गलत काम में धकेलने दबावा डाला।

कानपुर में सौतेला पिता ने भी उसके साथ गलत हरकत की ऐसा बेटी ने आरोप लगाया है। अक्टूबर माह में कटनी में थी तो स्पा सेंटर में मां ले जाकर रुपये लेते हुए बेटी के साथ गलत काम कराया। जनवरी माह में मां-बाप कानपुर चले गए। कुछ दिनों बाद बेटी को बुला लिया। बताया जा रहा है कि जब युवती कटनी में थी तो एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई।

बातचीत होने लगी। युवक की नजदीकियां बढ़ी तो माता-पिता को रास नहीं आया और दोनों को धमकी देने लगे। परेशान होकर युवती ने महिला थाने में शिकायत की।

जिसके बाद मंगलवार रात पुलिस ने स्पा सेंटर में दबिश देकर मामले की जांच शुरू की है। संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में माता-पिता की भी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। महिला पुलिस ने स्पा सेंटर से कुछ और युवक युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Back to top button