Site icon Yashbharat.com

भोपाल स्तर से जारी सीएम हेल्पलाईन की ग्रेडिंग में कटनी पुलिस विभाग को ’’ए’’ ग्रुप में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ

IMG 20241120 WA0026

भोपाल स्तर से जारी सीएम हेल्पलाईन की ग्रेडिंग में कटनी पुलिस विभाग को ’’ए’’ ग्रुप में द्वितीय स्थान प्राप्त हु

कटनी -’’सीएमहेल्पलाईन’’ योजना माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें आवेदकों/पीड़ितों द्वारा की गई शिकायतों का समयावधि में अधिक से अधिक संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराना होता है, जिसकी समीक्षा माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन द्वारा प्रतिमाह की जाती है।

अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सी.एम.हेल्पलाईन पोर्टल में पुलिस विभाग संबंधी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराया जाता है, पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा समस्त राजपत्रित अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों, समस्त थाना/चौकी प्रभारियों से समय-समय पर समीक्षा बैठक ली जाकर शिकायतों का त्वरित वैधानिक एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने हेतु निर्देशित किया जाता है।

आज भोपाल स्तर से जारी सी एम हेल्पलाईन की ग्रेडिंग में कटनी पुलिस विभाग को ’’ए’’ गु्रप में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त इस वर्ष पुलिस अधीक्षक कटनी के सतत् निर्देशन एवं मार्गदर्शन में भोपाल स्तर से जारी सीएम हेल्पलाईन की ग्रेडिंग में कटनी पुलिस विभाग माह जनवरी 2024 से अभी तक दूसरे स्थान पर रहा है

Exit mobile version