katniyashbharatमध्यप्रदेश

KATNI panchayat election; 6 जनपद अध्यक्षों, 124 जनपद सदस्यों और 14 जिला पंचायत सदस्यों के पदों का आरक्षण

कटनी। जिला पंचायत सभागार में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद अध्यक्षों, जनपद सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण के चलते दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा। कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशन में अपर कलेक्टर जयेन्द्र कुमार विजयवत, जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे एवं सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उपस्थिति में आरक्षण की प्रक्रिया दोपहर ठीक 2 बजे से शुरू की गई, जिसमे सबसे पहले आधा दर्जन जनपद पंचायतों के अध्यक्षों का आरक्षण किया गया।

जानकारी के मुताबिक कटनी जनपद पंचायत अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त के लिए आरक्षित किया गया है। जिससे ओबीसी वर्ग के नेताओं की लाटरी खुल गई है। अभी तक यह पद अनारक्षित था। इसी तरह रीठी जनपद पंचायत अनारक्षित पुरूष, बड़वारा जनपद पंचायत अनारक्षित महिला, विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत अजजा महिला, बहोरीबंद जनपद पंचायत अजा महिला व ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत अजजा पुरूष के लिए आरक्षित की गई है।

आज आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न होने ेके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव की सरगर्मी शुरू हो जाएगी। अध्यक्ष और सदस्य पद के दावेदार नेता जनसंपर्क अभियान में जुट जाएंगे। जनपद अध्यक्षों के साथ ही सभी 6 जनपदों के 124 सदस्यों और 14 जिला पंचायत सदस्यों के पदों का भी आरक्षण किया गया है। कटनी जनपद अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त होने के बाद अब इस पद पर ओबीसी वर्ग के नेताओं की नजरें रहेंगी।

जिला पंचायत के 14 क्षेत्रों में आरक्षण
क्षेत्र क्रमांक आरक्षण
01. अनारक्षित महिला
02. अजा महिला
03. अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त
04. अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त
05. अनुसूचित जाति मुक्त
06. अनुसूचित जाति महिला
07. अन्य पिछड़ा महिला
्र08. अनारक्षित
09. अनुसूचित जनजाति मुक्त
10. अनारक्षित महिला
11. अनुसूचित जाति मुक्त
12. अनुसूचित जाति महिला
13. अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
14. अनारक्षित

आधा दर्जन जनपद पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण

जनपद पंचायत पुराना आरक्षण नया आरक्षण

कटनी अनारक्षित अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त
रीठी अनुसूचित जनजाति महिला अनारक्षित पुरूष
बड़वारा अनुसूचित जनजाति अनारक्षित महिला
विजयराघवगढ़ अनुसूचित जाति अजजा महिला
बहोरीबंद अनारक्षित महिला अजा महिला
ढीमरखेड़ा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला अजजा पुरूष

जनपद सदस्य पदों का भी आरक्षण
इसी तरह सभी 6 जनपद पंचायतों के 124 जनपद सदस्यों के लिए भी आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिसमे कटनी जनपद के 19 वार्ड, रीठी जनपद के 15 वार्ड, बड़वारा जनपद के 21 वार्ड, विजयराघवगढ़ जनपद के 22 वार्ड, बहोरीबंद जनपद के 24 वार्ड और ढीमरखेड़ा जनपद के सभी 23 वार्ड शामिल हैं। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह निर्विघ्न संपन्न हुई।

नगर परिषद बरही एवं विजयराघवगढ़ के वार्डों का आरक्षण
जिला पंचायत के 14 में 7 वार्ड महिला के लिए आरक्षित किए गए है। जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत के 14 वार्डों के लिए भी आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसमें से 7 वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित किये गये हैं। इसी तरह कलेक्टर सभागार में नगर परिषद विजयराघवगढ़ और नगर परिषद बरही के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया।

Leave a Reply

Back to top button