katniLatest

Katni News खेत मे काम कर रहे वृद्ध की करंट लगने से मौत*

कटनी। खेत मे काम कर रहे एक वृद्ध की करेंट लगने से मौत की खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुठला थाना अंतर्गत ग्राम केलावारा कला मे कल दोपहर खेत मे काम करने गए वृद्ध की करेंट लगने से मौत हो गयी। जानकारी अनुसार मृतक धनीराम पटेल पिता शम्भूलाला 65 निवासी कैलवारा कला निवासी जो घटना कल सुबह 11 बजे खेत गया था।

रात भर परिजन उसे खोजते रहे जो आज सुबह खेत मे मृत पाया गया ।बताया गया कि यहां एक बिजली खम्बे की लाइन बाउंड्री से संपर्क में होने के कारण करंट दौड़ गया जिसकी चपेट में व्रद्ध आ गया पुलिस द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव क़ो परिजनों क़ो सौंप दिया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम