katni

Katni News: रेप पीडि़ता बनी मां,जन्म के बाद नवजात की मौत माधवनगर थाने में दर्ज हुआ था मामला

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत बलात्कार की शिकार हुई एक किशोरी के मां बनने का मामला प्रकाश में आया है। रेप के बाद गर्भवती किशोरी ने केवल 7 माह में एक बेटी को जन्म दिया लेकिन प्रसव के 1 घंटे बाद जन्मी बेटी की मौत हो गई। ]

पुलिस ने जन्मी बेटी की मृत्यु के पश्चात सूचना पर मर्ग कायम करते हुए उसका शव परीक्षण कराया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक 15 वर्ष 6 माह की किशोरी के साथ उसके गांव के एक किशोर ने प्रेम प्रसंग के बाद अवैध संबंध बनाए।

किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को पता चला और उन्होंने 10 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर कार्यवाही की। इस बीच 16 अगस्त की रात पीडि़त किशोरी को प्रसव पीड़ा होने शुरू हो गई। पीडि़ता के गर्भ में 7 माह का बच्चा था। पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया जहां प्रसव उपरांत जन्मी बेटी की मौत हो गई। इस मामले का आरोपी जेल में है।

Back to top button