अन्न महोत्सव: तेवरी में हितग्राहियों को मिला मुफ्त अन्न
कटनी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत आज जिले में अन्न उत्सव मनाया गया। जिले का मुख्य कार्यक्रम तेवरी में आयोजित हुआ। 114 पात्र हितग्राहियों को निशुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया , वहीं 5 दिव्यांग जनों को ट्राय साइकिल भी प्रदाय की गई ।
उत्सवी माहौल में आयोजित समारोह में ऑनलाईन वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हितग्राहियों से संवाद का सीधा प्रसारण किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद वीडी शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल विधायक प्रणय पांडेय , पं विजय शुक्ला , अमित अग्रहरि , कमलेश रजक , सरपंच जगमोहन मांझी ,जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा , पुलिस अधीक्षक , एस डी एम , खाद्य आपूर्ति अधिकारी , एवं जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण जनों द्वारा भी सहभागिता की गई ।
News updating…

