katni

Katni Nagar Nigam: निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें किया नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, वार्ड में भ्रमण कर नागरिकों से की चर्चा

Katni Nagar Nigam: निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने राम निवास सिंह वार्ड में नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें राम निवास सिंह वार्ड में निर्मित की जा रही नाली के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें निर्माण एजेंसी एवं निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण सामग्री एवं काम में लगी मशीनों के कारण सड़क पर आवागमन बाधित न हों। इस हेतु निर्माण सामग्री व मशीनों को सड़क के किनारे व्यवस्थित रूप से रखें तथा कार्य के दौरान गुणवत्ता एवं पानी के समुचित बहाव हेतु नाली के स्लोप मेंनटेन पर विशेष ध्यान दें।

 

नगर पालिक निगम कटनी सीमांतर्गत राम निवास सिंह वार्ड में नाली निर्माण कराया जा रहा है। निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें उक्त निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। नाली निर्माण कार्य का सघन रूप से निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देने के साथ ही कहा कि नाली निर्माण हो जाने के पश्चात पानी का बहाव निर्वाध रूप से हो, इस हेतु स्लोप मेंनटेन करते हुए कार्य को संपादित कराएं,साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें की वार्ड के नागरिकों को नाली निर्माण के दौरान अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े ।

भ्रमण के दौरान निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें वार्ड के नागरिकों से चर्चा करते हुए पेय जल सप्लाई,साफ-सफाई,वार्ड में कीटनाशक दवाईयों का छिडकाव नियमित रुप से किये जाने की जानकारी लेते हुए संबंधितों को स्थाई रूप से आवश्यक व्यवस्था बनाए रखनें की बात कही ।

Back to top button