katniLatest

Katni Mela श्री बजरंग कटाएघाट मेला स्थल का निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने किया निरीक्षण

Katni Mela कटनी नगर की सांस्कृतिक और विरासत श्री बजरंग कटाएघाट मेला 09 दिसंबर 2023 को मधई मंदिर के सामने से हनुमान जी पूजा अर्चना आरती के उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाल कर प्रारंभ होगा । मेला प्रारंभ होने के पूर्व निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें कटाएघाट पहुंच कर मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए निगम द्वारा की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

अधिकारियों कर्मचारियों को स्थल पर दिए निर्देश

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें मेला प्रारंभ हाने के पूर्व कटाएघाट पहुँच कर स्थल पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम से चर्चा करते हुए मेला प्रारंभ हाने के एक दिवस पूर्व ही नगरपालिक निगम कटनी द्वारा की जाने वाली आवश्यक व्यवस्था जैसे साफ-सफाई ,मेला पहुच मार्ग पर चूने की लाईन, उचित प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्थाओं के साथ ही कीट नाशक दवाईयों का छिडकाव कराये जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया ।

नदी घाट का लिया जायजा

कटाएघाट मंदिर के समीप नदी के घाटों पर पहुँचकर निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें निरीक्षण करते हुए घाटों की साफ-सफाई की व्यवस्था देखते हुए प्रतिदिन नियमित रुप से सफाई किये जाने के साथ ही नदी घाटों के आस-पास कीटनाशक दवाईयों का छिडकाव करानें की बात कही । मेला प्रारंभ होते ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में आना जाना रहता है,इस बात को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रांगण पर भी साफ-सफाई की व्यवस्था रखे दुरुस्त श्रद्धालुओं को न हो किसी भी प्रकार की असुविधा ।

इनकी रही उपस्थिति

इस मौके पर शशिकांत तिवारी पाषर्द सहित नगरपालिक निगम कटनी के प्र. स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह, प्र. स्वच्छता निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री, दरोगा मनोज गौर सहित सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।

Back to top button