katniLatest

Katni कुठला पुलिस द्वारा ’’ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अपहृत बालिका को किया दस्तयाब

कुठला पुलिस द्वारा ’’ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अपहृत बालिका को किया दस्तयाब

कटनी Katni जिले की थाना कुठला पुलिस द्वारा ’’ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अपहृत बालिका को किया ढूंढने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा अपहृत बालक/बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कुठला के अपराध क्रमांक 52/2024 धारा 363 भा0द0वि0 की अपहृत बालिका को ऑपरेशन मुस्कान के दौरान थाना कुठला पुलिस द्वारा दिनांक 29.01.24 को दस्तयाब किया गया है।

दस्तयाबी उपरांत अपहृता को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृता की दस्तयाबी में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे, सउनि गोपाल विश्वकर्मा सउनि दामोदर राव आर. सौरभ जैन की विशेष भूमिका रही है।

Back to top button