FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेश

Katni Health Update: जिला अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए लागू होगी टोकन व्‍यवस्‍था

Katni Health Update:  प्रदेशभर के जिला अस्पतालों में डॉक्टरों को दिखाने के लिए अब मरीजों को भीड़ में नहीं घुसना पड़ेगा। सभी मरीजों को टोकन नंबर देकर बैठाया जाएगा।
बारी आने पर वह डॉक्टर के पास जाएंगे। इसका फायदा यह होगा कि डॉक्टरों के कमरों में बहुत ज्यादा भीड़ नहीं होगी।
इसके लिए ओपीडी में चिकित्सक के कमरे के बाहर इलेक्ट्रॉनिक टोकन डिस्प्ले सिस्टम लगाया जाएगा। रायसेन के जिला अस्‍पताल में यह प्रयोग काफी सफल रहा है।
भोपाल के सरकारी अस्पतालों में सिर्फ हमीदिया अस्पताल में यह सुविधा हड्डी और सर्जरी विभाग में दो साल पहले शुरू की गई है।
यह होगा फायदा
– डॉक्‍टर को जल्दी दिखाने के लिए मरीजों के बीच विवाद की स्थिति नहीं बनेगी।
– भीड़ नहीं होने से मरीजों को एक-दूसरे से और डॉक्टर व अन्य चिकित्साकर्मी के संक्रमित होने का खतरा नहीं रहेगा।
– ओपीडी का पर्चा बनवाते ही मरीज को टोकन नंबर दे दिया जाएगा। ऐसे में मरीज को पता रहेगा कि उसका नंबर लगभग कितनी देर में आने वाला है।

Back to top button