Site icon Yashbharat.com

टीआई क़े द्वारा दुर्गा समिति सदस्यों से अभद्रता पर कटनी दशहरा मंच ने एसपी को दिया ज्ञापन,कार्यबाही की मांग

IMG 20241015 WA0029 scaled

टीआई क़े द्वारा दुर्गा समिति सदस्यों से अभद्रता पर कटनी दशहरा मंच ने एसपी को दिया ज्ञापन,कार्यबाही की मां

कटनी पुलिस में पदस्थ संदीप अयाची जी के द्वारा श्री महाकाल सस्कार समिति के सदस्यों से गाली-गलौच एवं धक्का मुक्की करते हुए अपमानित किए जाने की शिकायत ज्ञापन दिया गया है जिसमे बताया गया की पिछले तीन वर्षों के अथक प्रयासों से श्री गणेश प्रतिमा स्थापना विसर्जन एवं माँ दुर्गा प्रतिमा स्थपना विसर्जन के पर्व जिसमें जिले की अन्य विभिन्न समस्याओं को सुलझाते हुए जिले की 5 दर्जन से अधिक समितियों के समूह कटनी दशहरा महोत्सव मंच द्वारा हर्षोल्लास से मनाये जा रहे हैं जिसमें निसंदेह पुलिस प्रशासन का अमूल्य सहयोग रहता है जिसके लिए सम्पूर्ण जिला आपको साधुवाद अर्पित करता है।

 

इसी एकता के साथ मनाये जाने वाले त्यौहारों के बीच कुछ ऐसी समस्याएं आती है जिससे व्यक्ति का आत्मसम्मान जुडा होता है जिसके चलते आपके समक्ष यह शिकायत पत्र दिया गया जसा की आप को विदित है की कटनी में दशहरा 2 दिवसीय होता है जिसमें दूसरे दिन के दशहरा दिनांक 14/10/2024 दिन सोमवार प्रातः 5 से 6 बजे के बीच कटनी के गाटर घाट निर्मित विसर्जन कुंड में कटनी दशहरा महोत्सव मंच की सदस्य समिति श्री महाकाल सस्कार समिति चांडक चौक की प्रतिभा हर वर्ष की भांति शांतिपूर्वक माता के जयकारे लगाते हुए हाँथो से प्रतिमा विसर्जन हेतु कुंड में लाई जा रही थी जहाँ पर उपस्थित पुलिस में पदस्थ संदीप अयाची के द्वारा अकारण ही महाकाल सस्कार समिति के सदस्यों से किसी अपराधी की भांति जाली-गलौच एवं धक्का मुक्की कर अत्यधिक आपतिजनक एवं अपमानजंक कृत्य किया गया साथ ही समिति के सदस्यों के विशेष करने करने पर चमकाया गया की अगर यहां से चुपचाप नहीं गए तो हड्‌ड्डियां तोड़ दूंगा।

 

 

जहाँ जिले में समस्त पुलिस बल एवं अन्य शासकीय और सामाजिक संस्थाएं आपसी सौहार्दता के साथ बड़े ही प्रेमभाव से विभिन्न समस्याओं को सुलझाते हुए इन त्यौहारों को मजाते हैं वहीं ऐसे निकृष्ट व्यवहार से समितियां में आक्रोश व्याप्त है और पुलिस बल की भी छवि धूमिल हो रही है जो की पूर्णतः दुर्भाग्यपूर्ण है जिसकी कटनी दशहरा महोत्सव मंच इसकी कड़ी निंदा करता है।

कटनी पुलिस मे पदस्थ संदीप आयाची के इस कृत्य पर शक्ति से जांच करवाते हुए कार्यवाही करने की मांग की गयी हैl

Exit mobile version