katni

Katni Dowry Crime: अब सास ससुर को गिरफ्तार करने कटनी पहुंची गंजबासौदा पुलिस, यह थी बड़ी वजह

कटनी। प्रदेश की गंजबासौदा पुलिस ने एक नवनिवाहिता की शिकायत पर कुठला थाना अंतर्गत पन्ना मोड़ निवासी उसके पति, सास व ससुर के विरूद्ध दहेज व शारिरीक प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है।

शहर की बहू ने मायके में दर्ज कराया मामला

पन्ना मोड़ निवासी पति, सास व ससुर के विरूद्ध एफआईआर

मामला दर्ज करने के साथ ही बीती 24 सितंबर को गंजबासौदा पुलिस आरोपी पति, सास व ससुर को गिरफ्तार करने कटनी भी पहुंची लेकिन अपने विरूद्ध मामला दर्ज होने की जानकारी लगते ही आरोपी घर से फरार हो गए।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गंजबासौदा निवासी 29 वर्षीय मेघना पिता सतीश अग्रवाल की शादी 20 जनवरी 2020 को कुठला थाना अंतर्गत पन्ना मोड़ निवासी अनुराग पिता कमल बागडिय़ा के साथ हुई है।

बताया जाता है कि शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीकठाक रहा लेकिन जैसे-जैसे समय बीता मेघना के पति अनुराग बागडिय़ा, ससुर कमल बागडिय़ा व सास मंजू बागडिय़ा मिलकर उसे दहेज के लिए शारिरीक व मानसिक प्रताडऩा देने लगे।

ससुराल पक्ष के लोग मेघना को प्रताडि़त करते हुए दहेज में कार व 50 लाख रूपए लाने की मांग करने लगे। परेशान होकर मेघना अपने मायके गंजबासौदा चली गई और अपने पिता के साथ बासौदा थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई।

गंजबासौदा पुलिस ने मेघना की शिकायत पर आरोपी पति अनुराग बागडिय़ा, ससुर कमल बागडिय़ा व सास मंजू बागडिय़ा के विरूद्ध धारा 498ए, 377, 323, 506 व म.प्र. दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3, 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जाता है कि मामला दर्ज करने के साथ ही बीती 24 सितंबर को गंजबासौदा पुलिस आरोपी पति, सास व ससुर को गिरफ्तार करने कटनी भी पहुंची लेकिन अपने विरूद्ध मामला दर्ज होने व गंजबासौदा पुलिस के कटनी पहुंचने की जानकारी लगने के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।

Back to top button