katniLatest

Katni Crime मकान से नगदी व जेवर ले गए चोर

Katni Crime। माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम खजरी स्थित एक मकान में धावा बोलकर बदमाश अंदर से 40 हजार रूपए नगद सहित सोने व चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खजरी निवासी जगदीश प्रसाद उरमलिया के मकान में अज्ञात बदमाशों ने धावा बोला और अंदर से 40 हजार रूपए नगद सहित सोने व चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गए। चोरी एक से डेढ़ लाख रूपए की बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम