Site icon Yashbharat.com

Katni Crime चंद घण्टों में चोरी गए हाइवा ट्रक को कुठला पुलिस ने किया बरामद

wp 17051584409589208838298849879920

Katni Crime पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन कटनी द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था । दिनांक 13.01.2023 के रात्रि धीरेन्द्र किशोर उर्फ रवि श्रीवास्तव पता स्व. मुक्तेश्वरनाथ श्रीवास्तव उम्र 53 वर्ष निवासी मंगल नगर थाना रंगनाथनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लकी ट्रेडिंग नाम से कोयले का प्लांट वाहन हाइवा क्रमांक MP21H1739 उक्त हाइवा को दिनांक 12/01/2024 को दिन में प्लाट के पास खड़ा कर दिया गया था जब यह रात को करीब 8 बजे अपने कोयला प्लाट में पहुँचा तो इसका उक्त हाइवा ट्रक प्लाट के पास नही था। आस पास अपने हाइवा क्रमांक MP 21H 1739 का पता किया जो नही पता चला जिसकी रिपोर्ट पर थाना कुठला में अप.क्र. 46/24 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना की गई ।

अपराध कायमी के पश्चात थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे द्वारा सउनि तीरथ तेकाम को  पतासाजी हेतु आदेशित किया गया एवं टीम गठित की गई जिसमें उप निरी विनोद सिंह, सउनि तीरथ तेकाम, प्र.आर. नरेन्द्र पटेल, सुनील पाण्डेय, आर. बालकृष्ण तिवारी आर. सत्येंद्र एवं अन्य स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश देकर रवाना किया गया जो टीम द्वारा सचिन बर्मन, पवन कुमार बर्मन एवं सोनू बर्मन को अमराडांड यात्री प्रतीक्षालय के पास संदिग्ध अवस्था में बैठे मिलने पर संदेह के आधार पूछताछ की गई और आरोपी सचिन बर्मन, पवन कुमार बर्मन एवं सोनू बर्मन के द्वारा अमराडांड के जंगल में अन्दर तरफ छिपाकर रखे ट्रक क्रमांक MP21H1739 को जप्त कर कब्जे लिया।

मामले के आरोपी सचिन बर्मन पिता स्व. सुनील कुमार बर्मन उम्र 26 वर्ष निवासी रबड फेक्ट्री रोड़ थाना कोतवाली कटनी, पवन कुमार बर्मन पिता राजू बर्मन उम्र 29 वर्ष एवं सोनू बर्मन पिता चन्द्रभान बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी हिरवारा थाना एन.के.जे. जिला कटनी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपियो को जेल भेज दिया है । इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उप निरी. विनोद सिंह, सउनि तीरथ तेकाम, प्र.आर. केशव मिश्रा, नरेन्द्र पटेल, सुनील पाण्डेय, आर. बालकृष्ण तिवारी, आर. सत्येंद्र और अन्य स्टाफ द्वारा कडी मेहनत एवं लगन से आरोपियो से चोरी के हाइवा जप्त करने में सफलता प्राप्त की ।

Exit mobile version