Site icon Yashbharat.com

Katni Crime महिंद्रा शोरूम में बलपूर्वक चोरी; सुरक्षा कर्मचारियों को भय दिखाकर जिंदा कारतूस व सिम ले गए बदमाश

images 29

katni Crime  माधवनगर थाना क्षेत्र की झिंझरी पुलिस चौकी के अंतर्गत जबलपुर-रीवा बायपास मार्ग पर स्थित महिन्द्रा कंपनी के शो रूम में सुरक्षा कर्मचारियों को भय दिखाकर बल पूर्वक चोरी का मामला प्रकाश में आया है।

नशे में धुत्त थे चार अज्ञात नकाबपोश बदमाश

शराब के नशे में धुत्त चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने शो रूम की सुरक्षा में तैनात दो कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर शो रूम में 12 बोर की बंदूक के 5 नग जिंदा कारतूस व तीन मोबाइल फोन की सिम निकालकर चंपत हो गए। पुलिस ने एक सुरक्षा कर्मचारी की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के विरूद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इस संबंध में झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी नीरज दुबे ने बताया कि 26 व 25 जून की दरम्यानीरात चार अज्ञात बदमाश बायपास मार्ग स्थित महिन्द्रा शो रूम चोरी की नियत से पहुंचे और जब उन्हे शो रूम में नगदी नहीं मिली तो वो यहां तैनात दो सुरक्षा कर्मचारियों को जान से मारने का भय दिखाकर उनके पास से 12 बोर बंदूक के 1250 रूपए कीमती 5 नग जिंदा कारतूस व तीन अलग-अलग मोबाइल फोन से 150 रूपए कीमती सिम निकालकर चंपत हो गए। वारदात की जानकारी दूसरे दिन दोपहर में पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया और एक सुरक्षा कर्मचारी ग्राम गुलवारा निवासी सुनील हल्दकार की शिकायत पर चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के विरूद्ध धारा 382, 427, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खंगाले सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए शो रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने खंगाली है लेकिन बदमाशों के द्धारा नकाब पहने होने के कारण उनकी पहचान नहीं हुई है। पुलिस हुलिया के अनुसार कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version