CoronakatniLatest

Katni Corona Updates: कटनी जिले में अब तक 1177 मरीजों ने दी कोरोना को मात

कटनी। जिले में जिस तरह कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, उसी तरह इस महामारी को मात देने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

जिले में अब तक कुल 1349 लोग पॉजीटिव हो चुके हैं और 1177 मरीज कोरोना संक्रमण से जंग जीत चुके हैं।

जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि कोविड केयर सेंटर से हर दिन मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी जा रही है। जिले में अब तक 22 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है।

Back to top button