Katni Corona Update: 172 पॉजिटिव, 347 ने दी कोरोना को मात, यह रही पूरी अपडेट
कटनी। जिले में लगातार सातवे दिन 200 से कम कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग को आज 568 सेम्पल की रिपोर्ट मिली है।
जिसमे 172 लोगों के कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई है। जिसमे रेपिड एंटीजन टेस्ट की 372 सेम्पल रिपोर्ट में 100 और मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली 196 सेम्पल की रिपोर्ट में 72 नए पॉजीटिव केस मिले है।
इस तरह जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6536 हो गई है। इसमे से अपै्रल में 4 हजार 24 केस मिले हैं। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 347 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और अपै्रल में 2973 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

