katni

Katni Corona Update : ठीक होने के बाद दो मरीजों को भेजा घर, कटनी में अब केवल 4 कोरोना एक्टिव केस

कटनी। आज सुबह कटनी के लिए एक ओर राहत भरी खबर आई। जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में इलाजरत दो मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। दोनों ही मरीज उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर के निवासी हैं। इस तरह अब तक 9 मरीजों को सकुशल घर भेजा जा चुका है।

15 में से अब केवल 4 एक्टिव केस, तीन का जिला चिकित्सालय एवं एक का जबलपुर में चल रहा इलाज

कुल 15 केस में से चार केस ही अब एक्टिव हैं। इनमे से तीन का जिला चिकित्सालय एवं एक का मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय जबलपुर में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ही व्यवसायी माधवनगर के निवासी हैं।

इनमे केरिन लाइन निवासी फुटेवयर व्यवसायी ललित वाधवानी व्यापार के सिलसिले में दिल्ली से वापस कटनी लौटने के बाद संक्रमित हुए थे, जबकि सराफा व्यापारी बंगला लाइन निवासी मुकेश पाहूजा अपने घर पर बाथरूम का आधुनिक निर्माण कार्य कराते समय भोपाल से आए एक कारीगर के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हो गए थे।

दोनों ही मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था।जहां अब तक उनका इलाज चल रहा था। सीएमएचओ डॉ. एस के निगम ने बताया कि आज दो मरीजों को ठीक होने के बाद कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दी गई है।

दोनों ही मरीज माधवनगर के थे। अब कुल चार ही एक्टिव केस हैं, जिसमे एक का जबलपुर और चार का कटनी में इलाज चल रहा है। इसके अलावा बुधवार को जांच के लिए जबलपुर भेजे गए 51 से पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिला चिकित्सालय के आरएमओ कक्ष में स्थापित मशीन से आज भी से पल लिए जा रहे हैं।
Updating …

Back to top button