Latest
Katni Corona News: ICMR की रिपोर्ट में 5 नए कोरोना मरीज, साढ़े 13 सौ का आंकड़ा पार, 1212 डिस्चार्ज

कटनी। कटनी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या साढ़े 13 सौ को पार कर गई है। आज शाम ICMR की रिपोर्ट में 5 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
जिसमे ग्राम बिछिया तहसील ढीमरखेड़ा निवासी 26 साल।की युवती, 52 साल की महिला, ग्राम पिपरिया कला तहसील बरही निवासी 24 वर्षीय युवती, ग्राम टेढ़ी कन्हवारा निवासी 24 वर्षीय युवती एवं दुबे कालोनी तुलसी नगर निवासी 33 वर्षीय युवक शामिल है। कटनी जिले में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1212 हो गई है।








