CoronakatniLatest

Katni Corona News: कटनी में आज मिले 14 केस, 1300 से ज्यादा कुल संक्रमित मरीज, 1149 डिस्चार्ज

कटनी। कटनी जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1300 को पार कर गई है। आज शाम ICMR की रिपोर्ट में 14 नए मरीज मिले हैं।

जिसमे ढीमरखेड़ा निवासी 47 वर्षीय पुरूष, वार्ड नम्बर 6 खलवारा बाजार कैमोर निवासी 28 वर्षीय युवक, नडेरी देवसरी निवासी 25 वर्षीय युवक, खलवारा वार्ड नम्बर 10 निवासी 23 वर्षीय युवती, पहाड़ी निवार निवासी 50 वर्षीय महिला, बहोरीबंद निवासी 32 वर्षीय युवक शामिल हैं।

वही 28 वर्षीय युवती, तेवरी निवासी 19 वर्षीय युवक, स्लीमनाबाद निवासी 12 वर्षीय किशोरी, 77 वर्षीय पुरूष, गुदरी तेवरी निवासी 21 और 22 वर्षीय युवती, बडगांव रीठी निवासी 45 वर्षीय महिला एवं नई बस्ती निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव लिस्ट में शामिल है।

Back to top button