Coronakatni

Katni Breaking: कटनी में फिर 7 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले, इन क्षेत्रों के है निवासी

कटनी। अनलॉक के तीसरे चरण में ऐसा कोई दिन नहीं रहा जब कोरोना के कटनी जिले में संक्रमित न निकले हों। इसी कड़ी में सुबह 2 दोपहर में बरही में एक नर्स और अब 4 बजे मिली रिपोर्ट में कुल 7 पॉजिटीव निकले हैं। बड़ी बात यह है कि इसमे एक 4 माह का मासूम भी शामिल है।

7 के पॉजिटिव  के बाद जिले में टोटल 318 संक्रमित हो चुके हैं।  कल भेजी गई 397 लोगों की रिपोर्ट में यह 7 पॉजिटिव आये हैं कोरोना संक्रमितों में
भीमराव चौक झर्रा टिकुरिया के 3 लोग जिसमे 4 महीने का बालक, 6 साल का बालक और 18 साल की युवती है।

वहीं गांधीगंज के 3 लोगो में 30 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चे   शमिल है, जबकि  तथा बरही की नर्स की खबर हम आपको पहले ही दे चुके है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम