बड़ी खबर: कटनी के बरही स्वास्थ्य केंद्र की नर्स निकली कोरोना पॉजिटिव, हॉस्पिटल सील, मचा हड़कंप

images 23

बरही। कटनी जिले की अहम तहसील बरही से बड़ी खबर आ रही है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक नर्स कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद हड़कम्प है।

जिले में सम्भवतः पहला मामला है जब कोई स्वास्थ कर्मी कोरोना संक्रमित निकला है अब सवाल यह है कि नर्स की कांटेक्ट हिस्ट्री कितनी लंबी हो सकती है इसे लेकर पूरे बरही में चिंता बढ़ गई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही की एक स्टाफ नर्स कोरोना संक्रमित पाई गई है, जिसके बाद
पूरे अस्पताल को सेनेटाइज्ड करते सील करने की कवायद की जा रही थी।

वही बरही के वार्ड क्रमांक 07 स्थित स्टाफ नर्स के आवास के आस-पास का क्षेत्र नया कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है।

Updating…

इसे भी पढ़ें-  यूपी की सियासत में 'आजम-अखिलेश' मुलाकात पर बवाल: ओपी राजभर बोले- 'चचा साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में'