katni blood donation15 जनवरी को हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति माधवनगर का रक्तदान शिविर
katni blood donation सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति माधवनगर कटनी द्वारा 15 जनवरी 2024 सोमवार प्रातः 10 बजे से बाबा माधवशाह चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है ।
हमारे रक्तदान से कई जिंदगियां बचती है। 18 वर्ष से 55 वर्ष की आयु वाले स्वस्थ व्यक्ति जिनका वजन 50 किलोग्राम से अधिक है वे वर्ष में 3 बार रक्तदान कर सकते हैं।रक्तदान से सबसे बड़ा लाभ शरीर का वजन, ब्लडप्रेशर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, एचआईवी, एचबीएसएजी, वीडीआरएल, आदि जांचें हो जाती है। नियमित रक्तदान करने वालों को कैंसर , हार्ट, लकवाग्रस्त होने की सम्भावना कम से कम होती है । रक्तदान कर मानवीय सेवा करने के इच्छुक सेवा के अनमोल सुअवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।
रक्तदान शिविर 15 जनवरी 2024 सोमवार प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक स्थान बाबा माधवशाह चिकित्सालय माधवनगर कटनी में होगा।