संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी कर्मचारी क्रिकेट प्रतियोगिता मे कटनी बना चैंपियन कप्तान शेखर पाठक के नेतृत्व मे लगातार दूसरी जीत
संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी कर्मचारी क्रिकेट प्रतियोगिता मे कटनी बना चैंपियन कप्तान शेखर पाठक के नेतृत्व मे लगातार दूसरी जीत
कटनी -क्रिकेट प्रतियोगिता संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी कर्मचारी प्रतियोगिता जबलपुर मे bजिला शिक्षा अधिकारी कटनी राजेश अग्रहरी के निर्देशन और जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाल के मार्गदर्शन में अधिकारी कर्मचारी विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कटनी ने फाइनल मैच में सिवनी को 18 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
शेखर पाठक (कप्तान) के नेतृत में कटनी लगातार दो वर्षो से विजेता रहा है। कटनी ने सेमीफाइनल मैच में नरसिंहपुर को से हराकर फाइनल में प्रवेश किया तथा फाइनल में कटनी पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर्स में 123 रन का लक्ष्य दिया जिसमें सलामी बल्लेबाज शेखर पाठक और आशीष राठौड़ ने शानदार शुरूआत की जिसमें आशीष ने 61 रन शेखर ने 26 रन बनाए साथ में सौरभ ने 25 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में सिवनी 15 ओवर्स में 9 विकेट पर 110 रन ही बना सका।कटनी से सौरभ ने 3 मनोज 2, रामनरेश 2 और राकेश ने 2 विकेट लिए । संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर और खेल अधिकारियों के द्वारा खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कोच प्रमोद डहेरिया रहे। जिले के समस्त प्राचार्य, अधिकारी, कर्मचारियों एवं शिक्षको ने कटनी जिले की टीम को हार्दिक बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

