katniLatestमध्यप्रदेश

Katni सुखदेव सिंह की हत्या के विरोध में करणी सेना ने किया प्रदर्शन आरोपियों की गिरफ्तारी व एनकाउंटर की मांग

कटनी। राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेंड़ी की मंगलवार को घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों के द्धारा की गई नृशंस हत्या के विरोध में आज कटनी में भी करणी सेना के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रदर्शन किया।

wp 17018506958397337680815643045914

wp 1701850767377

शहर के कचहरी चौक में करणी सेना के लोग एकत्रित हुए और इस हत्याकांड के विरोध में जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी व उनका एनकाउंटर किए जाने की मांग की।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सडक़ पर टायर जलाकर उनकी मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

Back to top button