katniराष्ट्रीय

Katni: शासकीय हाईस्कूल एवं उच्चतर मध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रभारियों की बैठक आज

Katni: शासकीय हाईस्कूल एवं उच्चतर मध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रभारियों की बैठक आज। शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर लगातार चिंतनशील और प्रयासरत कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के जिले के परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के हेतु प्रयास जारी कर एक विशेष बैठक 24 नवंबर को आहूत की है। जिसमें कक्षा 10 वी और 12 के परीक्षा परिणामों में शिक्षण सत्र 2023-24 में व्यापक सुधार लाने के लिए विचार विमर्श कर रणनीति निर्धारित की जायेगी।

पात्रताधारी बी.एड अतिथि शिक्षकों द्वारा दी जा रही शिक्षा का भी होगा मूल्यांकन

जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.पी.सिंह द्वारा जारी आदेश में कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रभारियों को 24 नवंबर को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार कक्ष में दोपहर 12ः00 बजे से आयोजित बैठक में उपस्थित होनें के निर्देश दिए है।

बैठक के दौरान निर्धारित विभिन्न एजेंडों जैसे आधार प्रश्नबैंक वितरण की स्थिति, मासिक टेस्ट का विश्लेषण, मासिक टेस्ट परिणाम के आधार पर आगामी रणनिति, आधार प्रश्नबैंक के आधार पर अभ्यास की स्थिति, त्रैमासिक परीक्षा में 40 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम की समीक्षा, त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की स्थिति एवं विगत सत्र 2022-23 की वार्षिक परिणाम से तुलना, रेमेडियल कक्षाओं के संचालन की स्थिति, पाठयक्रम की स्थिति सहित स्मार्ट क्लास की उपलब्धता एवं उपयोग के संबंध में समीक्षा की जाएगी।

बी.एड शिक्षकों द्वारा दी जा रही शिक्षा का होगा मूल्यांकन

कलेक्टर अवि प्रसाद बैठक के दौरान जिले के समस्त शासकीय हाई स्कूलों एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापन का कार्य करानें वाले बी.एड. अतिथि शिक्षकों द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रदाय की जा रही शिक्षा के स्तर का मूल्याकन भी करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी पी सिंह ने जिले के शासकीय हाईस्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रभारियों को 24 नवंबर को आयोजित बैठक में निर्धारित एजेन्डानुसार जानकारी एवं विद्यालय की अन्य समस्त जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

Back to top button