katniLatest

Katni: वृद्ध राहगीर से मोबाइल छीनकर भागा बदमाश

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र की बस स्टेण्ड पुलिस चौकी के अंतर्गत कटनी नदी पुल के समीप वृद्ध राहगीर से मोबाइल फोन छीनकर भागने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के विरूद्ध लूट का मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दुबे कालोनी निवासी 62 वर्षीय वृद्ध सुरेश कुमार अग्रवाल बीती दोपहर एक बजे के लगभग जब कहीं जा रहे थे। उसीदौरान कटनी नदी पुल के समीप अज्ञात बदमाश उनके हाथ से 12 हजार रूपए कीमती मोबाइल बलपूर्वक छीनकर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के विरूद्ध लूट का मामला धारा 392 के तहत दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Back to top button