Saturday, May 2, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

Katni: लाईसेंसी रिवाल्वर से सतना के प्रौढ़ ने खुद को मारी गोली

कटनी में आज एक बड़ी घटना में लाईसेंसी रिवाल्वर से सतना के प्रौढ़ ने खुद को उड़ा लिया, मौके पर ही उसकी मौत ही गई। घटना कुठ्ला थाना अंतर्गत सूर्या होटल के पास की है। मृतक गाड़ियो के युनिवर्सल पंप बनाने का काम करता था

कटनी । कुठ्ला थाना अंतर्गत बस स्टेंड क्षेत्र स्थित सूर्या होटल के पास वाहनों के युनिवर्सल पंप बनाने का काम करने वाले सतना निवासी 55 वर्षीय पप्पी उर्फ प्रवीण पिता गोविंद मोंगिया के द्वारा आज दोपहर दुकान के ऊपर स्थित कमरे में स्वयं की लाईसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली गई ।

आत्महत्या किए जाने के कारणो का खुलासा नहीं हो सका है । सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक एम पी प्रजापति, कुठ्ला थाना प्रभारी विपिन सिंह व माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच गए और पंचनामा कार्यवाई के बाद शव को परिक्षण के लिए जिला अस्पताल में रखवाया है । मामले की मर्ग कायम कर जांच की जा रही है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply