Katni : रानी कमलापति के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का भाजपा ने फूंका पुतला

Katni। भाजपा आदिवासी समाज का अपमान नहीं सहेगी इसी को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में कांग्रेस नेता गोविंद सिंह का पुतला जलाया, जोरदार नारेबाजी की। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा अपने भाषण में आदिवासी रानी कमलापति के बारे में किए गए अपशब्दों को लेकर संपूर्ण मप्र की तरह आज कटनी में भी प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह का पुतला दहन किया।

गोविंद सिंह ने अपने एक भाषण में रानी कमलापति के बारे में असम्मानजनक अपशब्द कहे थे। इसी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज गोविंद सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा कि कांग्रेस नेता के द्वारा भोपाल की रानी कमलापति के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग समूची अनुसूचित जनजाति का अपमान है। जहां एक ओर भाजपा अनुसूचित जनजातियों के उत्थान और विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है वहीं घटिया राजनीति और सस्ती लोकप्रियता के चलते कांग्रेस नेता अपना मानसिक संतुलन खो कर अनाप-शनाप अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
विधायक संदीप जायसवाल ने कहा आदिवासी समाज का अपमान करने का काम कांग्रेस हमेशा से करती आई है इसके विरोध में आज भाजपा द्वारा बड़बोले कांग्रेस नेता का पुतला जलाकर चेतावनी दी है।
कटनी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी ने कहा कि रानी कमलापति भोपाल की गौड आदिवासी विरांगना थी जिसने इस देश की खातिर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जिन्होंने समाज में सुधार का कार्य किया आज आदिवासी रानी के खिलाफ जिस प्रकार से कांग्रेसी नेता ने अपना वतव्य दिया है निश्चित रुप से वह नींदनीय है। इसके लिए पूरी कांग्रेस को आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी समाज और हमारी पुरातन संस्क्रति के संवाहकों अपमान करेगी जिसे भाजपा कभी सहन नहीं करने वाली। हम सड़कों पर आकर कांग्रेस का विरोध करेंगे। अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष इंजी राजेंद्र कोल ने गोविंदसिंह के बयान की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस को ऐसे नेता को पार्टी से निकाल देना चाहिये जो महिला का सम्मान न करता हो। इसी के चलते संपूर्ण जनजाति समाज के अपमान को लेकर आज जिला भाजपा तथा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के द्वारा पुतला दहन किया गया।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, पीतांबर टोपनानी,शशांक श्रीवास्तव, सुरेश सोनी, सुनील उपाध्याय, मृदुल द्विवेदी, मृदुल मिश्रा,अम्बरीष वर्मा, रवि खरे,सत्यनारायण अग्रहरी,किरण जैन,इंजी राजेंद्र कोल, सचिन तिवारी, यज्ञ दत्त मिश्रा,जोधा राम जयसिंघानी, वागीश आनंद, मनीष दुबे, छेदीलाल पाण्डे, शिब्बू साहू, सचिन बहरे, नीरज चौदहा,संजय कनकने, सुनील डोडानी, पार्वती तामिया, शिल्पी सोनी, टिंकू परौहा,मयंक गुप्ता,मनोज नोगरैहा, राहुल मिश्रा, इंद्रा मिश्रा, रवि गुप्ता, रेशु तुड़हा ,मण्डल अध्यक्ष पारस जैन ,आशु पटवा, हर्ष पांडेय , हर्ष गौतम , शुभम् शर्मा , राहुल गुप्ता , बँटी ठाकुर सत्यम गौतम , भवेश रजक , रितिक कुंडे , प्रमोद पाठक , अर्शिव सेन, उत्कर्ष मिश्रा , मोनू प्रजापति, अविरल शुक्ला ,शुभम् दाहिया, अहमद बक्स, अखिलेश दुबे आदि उपस्थित रहे।








